इंदौर. सात बार के राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियन ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से शनिवार, 30 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे अभिनव कला समाज, इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के “रूबरू” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रवीण थिप्से ने भारतीय शतरंज को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे वर्ष 1997 में भारत के तीसरे ग्रैंड मास्टर बने। उन्होंने अपने शानदार करियर में सात बार राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप जीती और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं।
श्री थिप्से कॉमनवेल्थ शतरंज चैम्पियनशिप के विजेता भी रह चुके हैं। उनके उत्कृष्ट खेल योगदान के लिए वर्ष 1984 में भारत सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च खेल अलंकरण अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा, महाराष्ट्र सरकार ने भी उन्हें शिव छत्रपति पुरस्कार प्रदान किया। ग्रैंड मास्टर थिप्से ने शतरंज को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने में अपनी विशेष भूमिका निभाई है।