📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के ‘रूबरू’ कार्यक्रम में शामिल होंगे

📅 30 August 2025, 11:19 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के ‘रूबरू’ कार्यक्रम में शामिल होंगे
indoremeripehchan : ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के ‘रूबरू’ कार्यक्रम में शामिल होंगे

इंदौर. सात बार के राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियन ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से शनिवार, 30 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे अभिनव कला समाज, इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के “रूबरू” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रवीण थिप्से ने भारतीय शतरंज को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे वर्ष 1997 में भारत के तीसरे ग्रैंड मास्टर बने। उन्होंने अपने शानदार करियर में सात बार राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप जीती और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं।

श्री थिप्से कॉमनवेल्थ शतरंज चैम्पियनशिप के विजेता भी रह चुके हैं। उनके उत्कृष्ट खेल योगदान के लिए वर्ष 1984 में भारत सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च खेल अलंकरण अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा, महाराष्ट्र सरकार ने भी उन्हें शिव छत्रपति पुरस्कार प्रदान किया। ग्रैंड मास्टर थिप्से ने शतरंज को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने में अपनी विशेष भूमिका निभाई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें