इंदौर अपडेट : कोरोना कहर जारी : 595 नए संक्रमित मरीज, बाजारों में भारी भीड़ फैला रही संक्रमण, प्रशासन करें सख्ती

विज्ञापन

इंदौर । (विवेक कुशवाह...✍️) सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिया की रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 1 दिसंबर 2020 मंगलवार को इंदौर में सबसे ज्यादा रिकार्ड तोड 595 नए संक्रमित मरीज पॉजिटिव के मामले सामने आए वही दो सप्ताह से लगातार 500 से अधिक संक्रमित मरीज आने के बाद भी इंदौर वाले लापरवाह बने हुए है, चुंकि हालत तो चुनाव के पहले भी बिगड़े हुए थे लेकिन मामले समाने नहीं आ रहे थे, चुनाव जैसे ही खत्म हुए उसके बाद फिर से आंकड़े चौंकाने वाले समाने आ रहे है, बुद्विजीवियों को कहना है कि प्रशासन की लापरवाही और जनता की ढिलाई ने पुरे शहर में संक्रमण फैला दिया। कल 5274 टेस्ट किए गए सैंपल जांच संख्या, पीसीआर सैंपल संख्या 3004 है। निगेटिव सेम्पल टेस्ट 4659 के साथ इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की अब तक संख्या 43286 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 47 है। कल तक कुल 767 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 4556 हो गई है। 321 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे कल तक कुल 37963 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है। वही कल तक सेम्पल रिपोर्ट 518563 तक पहुंच गई। जनता से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुंह पर मास्क लगाकर बाहर लिकले, सामुहिक आयोजन से दुरी बना कर चले...आज है तो कल है, की तर्ज पर शासन के निर्देशानुसार गाइडलाइन का पालन करें। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sangeeta Joshi-Sangeeta Paliwal ...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook