Indore News : इंदौर में बढ़ेंगे झोनल कार्यालय..

विज्ञापन

इंदौर। इंदौर की उत्तरोत्तर बढ़ती जनसंख्या तथा शहरी विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने आज इंदौर के समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर इंदौर नगर पालिक निगम के जोनल कार्यालय के विस्तार की कार्ययोजना पर चर्चा की।वर्तमान में शहर के 85 वार्ड के लिए 19 ज़ोनल कार्यालय है, जिन्हें बढ़ाकर 22 किया जाएगा, ताकि नगर निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली जनसुविधाएं शहर के नागरिकों को आसानी से सुलभ हो सके।

बैठक में श्री महेंद्र हार्डिया , श्री रमेश मेंदोला , श्री मधु वर्मा , श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ , श्री ग़ोलू शुक्ला , श्री गौरव रणदिवे , श्री आकाश विजयवर्गीय  एवं श्री राजेन्द्र राठौड़  उपस्थित रहे।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook