इंदौर. प्रतिवर्षानुसार होने वाले रावण दहन के लिए रावण के पुतले का निर्माण कार्य रामबाग गणेश कालोनी स्तिथ पंचवटी परिसर इंदौर में शुरू हो गया है. पालीवाल वाणी को यह जानकारी देते हुवे दशहरा महोत्सव समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाड़िया एवं अध्यक्ष श्री पिन्टू जोशी ने बताया कि इस वर्ष भी 111 फिट ऊंचे रावण का निर्माण एवं लंका का निर्माण किया जा रहा है. पंचवटी परिसर में बांश की किमची ओर कपड़े से प्रवीण हरगांवकर, योगेश विश्वकर्मा, प्रहलाद शर्मा, अरुण माहेश्वरी द्वारा किया जा रहा है. समिति के सुरेश मिंडा,कमलेश खंडेलवाल, नारायण सिंह यादव एवं जौहर मानपुरवाला ने बताया कि पहले रावण के मुँह का निर्माण किया जा रहे है, उसके बाद धड़ बनाया जाएगा. बाकी निर्माण कार्य दशहरा मैदान पर किया जाएगा. समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाड़िया ने पालीवाल वाणी को बताया कि शासन द्वारा बनाई गई गाईड लाइन का पालन करते हुए दशहरा पर दशहरे मैदान में रावण का दहन किया जाएगा. समिति ने सभी धर्मलंबियो से आग्रह किया है, की प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए, दशहरे मैदान में उपस्थित होवे.
INDORE : दशानंद का पुतला तैयार 15 को दशहरे मैदान में रावण दहन
INDORE : दशानंद का पुतला तैयार 15 को दशहरे मैदान में रावण दहन
🟢 पालीवाल वाणी वॉट्सऐप चैनल
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें
जॉइन करें →
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें