इंदौर l शहर में कोरोना के खिलाफ चल रही टीकाकरण की मुहीम के बीचशहर की दो महिलाओं में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि होने से जिला प्रशासन सकते में आ गया है l जानकारी के अनुसार मंगलवार को एनसीडीसी दिल्ली से आए रिपोर्ट में शहर की दो महिलाओं की रिपोर्ट में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दोनों की 5 जुलाई को कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जो जाँच के लिए दिल्ली भेजी गई थी। इनमें एक महिला बीएसएफ क्षेत्र निवासी है तो दूसरी महिला खजराना क्षेत्र स्थित स्कीम 94 की है। बीएसएफ क्षेत्र निवासी महिला को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। रिपोर्ट के बाद टीम उनके घर पहुंची तो वे स्वस्थ मिली। परिवार व आसपास के लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं मिली। परिवार व आसपास के 20 लोगों के दोबारा सैंपल लिए गए हैं। दूसरी महिला जो खजराना क्षेत्र स्थित स्कीम 94 की थी का घर टीम को नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सैंपल की लगातार जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। हर महीने 30 सैंपल दिल्ली की एनसीडीसी लैब भेजे जा रहे हैं।
INDORE CORONA ALERT : जिले में मिले डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो मरीज!
INDORE CORONA ALERT : जिले में मिले डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो मरीज!
🟢 पालीवाल वाणी वॉट्सऐप चैनल
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें
जॉइन करें →
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें