एप डाउनलोड करें

रूस माना ने 44 दिन बाद कबुला : जंग में सेना को हुआ भारी नुकसान

देश-विदेश Published by: Paliwalwani Updated Fri, 08 Apr 2022 11:24 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी हमले के बाद से यूक्रेन के हालात बदतर होते जा रहे हैं। इनकी जंग 44वें दिन में पहुंच गई है और नतीजा सिफर है। इस बीच यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि बोरोड्यांका शहर के हालात बहुत खराब हैं। यहां बूचा से बुरी स्थिति है। वहीं युद्ध अपराधों के आरोपी रूस को  संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद ने बाहर कर दिया है। इस दौरान हुई वोटिंग में 93 देशों ने रूस के विरोध में मतदान किया, तो भारत समेत 58 देश मतदान से दूर रहे। 

रूसी मीडिया ने जारी किया बूचा नरसंहार का वीडियो

रूसी मीडिया मेडुजा की ओर से बूचा नरसंहार का वीडियो जारी किया गया है। इसमें मरे हुए लोगों को दिखाया गया है। यह वीडियो 23 से 30 मार्च के बीच का है, जिसे ड्रोन के द्वारा बनाया गया। इसमें शव और रूसी सैन्य उपकरण देखे जा सकते हैं। 

रूस ने मानी सैन्य नुकसान की बात 

यूक्रेन से छिड़ी जंग के बीच पहली बार रूस ने माना है कि, उसे काफी सैन्य नुकसान हुआ है। रूस ने इस जंग को सबसे निराशाजनक माना है। क्रेमलिन प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हमें सैनिकों का बहुत नुकसान हुआ है। यह हमारे लिए बड़ी त्रासदी है। दरअसल, यूक्रेन में रूस को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उम्मीद से परे यूक्रेनी सेना से उसे कड़ा प्रतिरोध मिल रहा है। 

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 44वां दिन है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, बोरोड्यांका शहर के हालात बहुत खराब हैं। यहां बूचा से बुरी स्थिति है। रूसी सेना का मुकाबला करने के लिए उन्होंने नाटो देशों से तत्काल हथियारों की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next