एप डाउनलोड करें

पानी के बकाया बिल पर लगने वाली लेट फीस 31 दिसंबर तक के लिए 100 फीसदी माफ, सरकार का फैसला

दिल्ली Published by: Pushplata Updated Wed, 12 Oct 2022 09:15 AM
विज्ञापन
पानी के बकाया बिल पर लगने वाली लेट फीस 31 दिसंबर तक के लिए 100 फीसदी माफ, सरकार का फैसला
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली वालों को पानी के बकाया बिलों पर लगने वाली लेट फीस को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने राहत दी है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में पानी के बकाया बिलों पर लेट फीस 100 फीसदी माफ करने का फैसला लिया है। ये स्कीम सिर्फ उन लोगों के लिए है जो इस बिल को 31 दिसंबर तक जमा कर देंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जनता को राहत देते हुए ये निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले से दिल्ली की जनता का बड़ी राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री ने खुद इस फैसले की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस फैसले को लेकर ट्वीट कर लिखा,” दिल्ली की जनता को पानी के बकाया बिलों से राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। पानी के बकाया बिलों पर लगने वाली लेट फीस 31 दिसंबर 2022 तक के लिए 100माफ रहेगी। यानि आप बिना लेट फीस की चिंता किए अपने पुराने बकाया बिल भर सकते हैं।”

यमुना को बनाएंगे प्रदूषण मुक्त

अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ ही एक और बड़ा फैसला लिया है कि वो आने वाले समय में दिल्ली की यमुना नदी की सफाई पर बड़ा काम करेंगे उन्होंने यमुना नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए एक नई परियोजना को मंजूरी भी दी है। सीएम केजरीवाल ने यमुना की सफाई के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से सोमवार (10 अक्टूबर) को तीन महत्वपूर्ण परियोजनाएं मंजूर की हैं।

यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए किया ट्वीट

केजरीवाल ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने को लेकर नई परियोजना शुरू करने की बात कही। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आज एक बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट के मुताबिक केशोपुर व नजफगढ़ में गिरने वाले 85 MGD सीवर को रोज़ाना साफ़ कर नजफगढ नाले में डाला जाएगा। इससे यमुना के पानी का प्रदूषण 30तक घटेगा। यह कदम यमुना साफ़ करने में बहुत मददगार साबित होगा। यमुना के पानी को साफ़ करने के लिए दिशा में तीन और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आज मंजूर किए – बादली, निगम बोध व मोरी गेट नालों पर कुल 55 एमजीडी के सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे इन नालों का गंदा पानी यमुना में नहीं जाएगा।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next