एप डाउनलोड करें

आज का दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Sat, 25 Apr 2026 09:13 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहकर परिवार और करियर के निर्णय ले सकते हैं. सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो परिश्रम बढ़ाएं, ग्रहों की स्थिति सफलता तक ले जाएंगी. शिक्षाक्षेत्र से जुड़े लोगों की कुछ परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है. खुदरा व्यापारी सामान की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास करें. युवाओं को करियर में असमंजस की स्थिति महसूस हो सकती है. हेल्थ को लेकर निश्चिंत रहें, साथ ही महामारी को लेकर विशेष सजगता बनाएं रखनी होगी. परिवार के साथ समय बिताएं, संध्या के समय घर में मंगल आरती आयोजित करें. घर में शांति बनाएं रखें बेवजह का क्रोध रिश्तों में दूरी ला सकता है.

● खरमास खत्म होते ही खुलेगा शुभ कार्यों का द्वार : 15 अप्रैल से विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन और नए व्यवसाय जैसी मांगलिक गतिविधियां फिर से शुरू

● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन खुद को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए सेल्फ मोटिवेट रहें. देवी मां के श्रृंगार की ज़िम्मेदारी आपको लेनी चाहिए जितना हो सके दुर्गा जी की मूर्ति को सजाएं, पीले रंग का वस्त्र पहनाएं. खर्च बढ़ने के आसार हैं. रियल स्टेट का कारोबार में घाटे की आशंका है. हिसाब-किताब या निवेश में पूरी सतर्कता बरतें. युवाओं को अधिक परिश्रम करने की जरूरत है. बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. बीमार पड़ने की आशंका है. इंफेक्शन आदि पर डॉक्टर की सलाह लिए बगैर कोई दवा न दें. आज पिता नाराज रह सकते हैं, कोशिश करें खुद पहल कर समस्या का निदान करें. 

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन  काम के प्रति समर्पण दिखाने की जरूरत है. पेंडिंग काम निपटाने की कोशिश करें. क्रोध के कारण मूड ऑफ हो सकता है. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो यदि आप टीम को लीड करते हैं तो अधीनस्थों को एकजुट कर चलें, उनकी राय को महत्व देने से लाभ होगा. व्यापारियों को अच्छा लाभ पाने के लिए प्रचार प्रसार बढ़ाने की जरूरत है, इसके लिए संपर्कों की मदद भी ली जाती है. स्वास्थ्य में शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है. जीवनसाथी अचानक बीमार पड़ सकते हैं. देवी मां को लाल जोड़ा चढ़ाएं, इससे घर परिवार खुशियां और आपके मन को भी शांति मिलेगी.  

● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आर्थिक तौर पर काफी फायदेमंद होने वाला है. पढ़ाई में उच्च शिक्षा हो या नौकरी में प्रोमोशन. शुभ समाचार की संभावनाएं बन रही हैं. ऑफिस के कामकाज में ध्यान बढ़ाएं और समय पर उसे पूरा करें. बैंकिंग सेक्टर के लोगों के लिए विशेष लाभ पाने वाला दिन है. बिजनेस से जुड़े लोग अत्यधिक सोच-समझकर कर व्यापारिक कदम उठाने चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर आपको कोई विदेशी कंपनियों से लाभ मिल सकता है. सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें, डिहाईड्रेशन न हो इसके लिए पानी अधिक पीएं. वरिष्ठ लोगों से किसी भी तरीके की बहस से बचें.  सफेद और सुगंधित फुलों से देवी का श्रृंगार करें. 

● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन ऐसा कोई काम न करें, जिससे सम्मान को ठेस पहुंचे बल्कि संपर्कों को आजमाने का दिन है, जिससे कि भविष्य में फायदेमंद होंगे. नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को नई नौकरी भी मिलने की संभावना बन रही है, एप्लाइ कर रखा है तो कॉल लेटर मिल सकता है. व्यापारियों को बड़े आर्थिक मामलों में सतर्कता से कदम बढ़ाने की जरूरत है. विद्यार्थी कमजोर विषयों को लेकर परेशानी महसूस कर सकते हैं. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज सतर्क रहें, चिंता और क्रोध अचानक तबीयत में गिरावट करेगी. परिवार में शांति रखें. सबसे अच्छा बर्ताव करें. मां दुर्गा को चमकीले वस्त्र पहनाएं और मंगल आरती करें.  

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन कामकाज की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, काम में आनाकानी न करें ध्यान रहें अधिक तनाव से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा. ऑफिस के कार्यों को पूरा करने के लिए खुद को मल्टी टास्किंग बनाएं. सामाजिक तौर पर सक्रियता बढ़ानी होंगी. कारोबार करने वालों को फायदा होगा. युवाओं को करियर और शिक्षा के लिहाज से आलस्य से दूर रहना चाहिए. गुरुओं का सम्मान करें, उनसे मार्गदर्शन लें. हेल्थ में खानपान और रहन-सहन में अचानक कोई बदलाव करने से बचना चाहिए. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है.घर में पूजा पाठ करते हुए देवी मां को आज नीले रंग का वस्त्र पहनाएं, साथ ही घी का दीपक जलाएं. 

● पूजास्थल पर क्यों नहीं रखते मृत पूर्वजों के चित्र?

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन शुरुआत देवी उपासना से करें. मां को हरे रंग की चुनरी, लहंगा चढ़ाएं. भविष्य की कार्ययोजनाएं बनाते वक्त लंबी अवधि पर फोकस करें, लाभप्रद रहेंगी. कर्मक्षेत्र में तबादला हो सकता है, ऐसे में पैकेज को महत्व देना समझदारी होगी. नया व्यापार शुरू करने वालों के लिए भी दिन शुभ रहेगा. युवा वर्ग देवी उपासना जरूर करे, उनका ध्यान करें पाठ आदि करना चाहते हैं तो भी कर सकते हैं. हृदय रोगी सतर्क रहें, अत्यधिक तनाव न लें. अचानक तबीयत खराब होने की आशंका है. वर्तमान समय में घर में अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है, कोशिश करिएं की मेहमान आपके घर से भूखे न जाएं.

● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन विशेष तौर पर अपनी वाणी पर संयम रखने का दिन है, क्योंकि आपकी वाणी कार्य बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है. टारगेट बेस्ड काम करने वालों को लिए दिन शुभ है. तो वहीं दूसरी ओर बॉस को किसी भी बहस में तीखी प्रतिक्रिया न दें. कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में आया है तो पूरी सतर्कता और समर्पण के साथ काम करें, लापरवाही नुक़सानदेह हो सकती है. कपड़ा कारोबारियों को मुनाफा होगा. स्वास्थ्य में सर्दी जुकाम पर एहतियात बरतें, महामारी को लेकर भी अलर्ट रहें. परिवार की जिम्मेदारियों के लिए चिंता बरकरार रहेगी. पिस्ते से बनी मीठाई का भोग लगाएं. 

● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन स्वयं को साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, तो वहीं दूसरी ओर कठोर मेहनत के आधार पर अच्छे भविष्य को बना पाएँगे. ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाएं तो वर्तमान समय में पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है. कारोबारी सक्रिय रहें, रुके हुए काम फिर से बनते हुए नजर आ रहें हैं. युवाओं को पढ़ाई और करियर पर फोकस बढ़ाने का सही समय है, इधर-उधार ध्यान न भटकाएं. छोटी-मोटी परेशानियों को इग्नोर न करते हुए, सजग रहें. विवाह योग्य संतान है तो उसके लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. घर में मंदिर की साफ-सफाई और सजावट की जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए. 

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहना होगा, तो वहीं दूसरी ओर जरूरी काम समय पर निपटाने चाहिए. अपने मित्र और संपर्क दोनों में बढ़ोत्तरी की कोशिश करें. नए व्यापार या पूंजी निवेश के लिए प्लानिंग कर सकते हैं. युवा अजनबियों की बातों में न आएं, बल्कि करियर पर फोकस बनाएं रखने वाला समय है. विद्यार्थी पढ़ाई में और परिश्रम करें, जल्द सफलता मिलेगी. हेल्थ में स्थितियां सामान्य रहने वाली है. नकारात्मक ग्रह रिश्ते में खटास पैदा कर सकते हैं. कोशिश करें कि परिवार में किसी बात पर बहस न हो. नवरात्रि के शुभ अवसर पर दुर्गा मां का फूलों से श्रृंगार करें.  

 ● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन प्रगति के पथ पर दौड़ने के बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे, इन अच्छे अवसर को हाथ से जाने न दें. नौकरीपेशा लोगों का सहयोगियों के साथ कंपटीशन की स्थिति रहने वाली है, लेकिन किसी से व्यक्तिगत मनमुटाव न करें. व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है. प्रतिस्पर्धी पीछे छोड़ने के लिए अनैतिक कदम उठा सकते हैं, तो वहीं दूसरी ओर कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे हैं तो उसमें लाभ की संभावना है. चिंता मुक्त रहें, आपके स्वास्थ्य में कोई परेशानी की संभावना नहीं लग रही है. घर में सभी की जरूरतों का ख्याल रखना होगा. देवी मां को सेब का भोग लगाएं, और सभी लोग खाएं.

● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन ख-समृद्धि और उन्नति लेकर आने वाला होगा, खुद को नकारात्मकता से दूर रखें. नौकरी या व्यवसाय कर रहे लोगों को प्रगति के मौके मिलेंगे, लेकिन वहीं दूसरी ओर बुद्धि और बल पर कारोबार करने वालों को परेशानी आ सकती है. आईटी सेक्टर के युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में की गई मेहनत का आज परिणाम मिल सकता है. हेल्थ में अगर किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो आज कुछ सतर्कता बरतने की जरूरत है. संतान के साथ कुछ समय बताएं, यदि वह बड़े हैं तो उनसे महत्वपूर्ण विषयों पर बात करें. मां दुर्गा को खीर का भोग लगाना उत्तम रहेगा. 

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next