आमेट. विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और धार्मिक संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से ज्ञानोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक पिकनिक यात्रा आयोजित की गई।
इस यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने कुंभलगढ़ दुर्ग, रणकपुर जैन मंदिर एवं परशुराम महादेव जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। यहां उन्होंने राजस्थान की गौरवशाली विरासत, प्राचीन स्थापत्य कला, ऐतिहासिक महत्व और धार्मिक संस्कृति को नजदीक से जाना और समझा।
लक्ष्य शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति रुचि जागृत करना और पुस्तकीय ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना है। इसके साथ ही यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, अनुशासन और सामूहिक भावना का विकास करने पर भी जोर दिया गया। इस प्रकार की शैक्षणिक यात्रा विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान करती है।
- M. Ajnabee, Kishan paliwal