देश में केंद्र सरकार किसकी है...?
भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की।
-देश में लोकतंत्र की रक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी किसकी है?
केंद्र सरकार की और राज्यों में वहां की राज्य सरकारों की भी।
-राज्यों में किसकी सरकारें ज्यादा है?
भाजपा या एनडीए की।
-लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ यात्रा कौन निकाल रहा है?
भाजपा।
क्यों,वो तो सत्ता में है। लोकतंत्र उसी को तो बचाना है। फिर वो सड़कों पर क्यों उतर रही है।
-क्योंकि विपक्ष अराजकता फैला रहा है।
अराजकता से किसे निपटना है?
-केंद्र और राज्य सरकारों को।
केंद्र में किसकी सरकार है?
भाजपानीत एनडीए की।
-तो,अराजकता से कौन निपटेगा?
केंद्र और राज्य सरकारें।
-तो,निपट क्यों नहीं रही?
क्योंकि,वह लोकतंत्र बचाना चाहती है
-फिर अराजकता से कौन निपटेगा ?
वहीं निपटेगी।
कब निपटेगी?
जब लोकतंत्र बच जाएगा।
-लेकिन वो बिना अराजकता खत्म किए कैसे बचेगा?