📅 Monday, 28 September 2026 | 04:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,100 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
आमेट

प्रशासन के उदासीन रवैये के विरोध में ग्राम विकास अधिकारी पांच दिनों से अनिश्चित कालीन अवकाश पर-आरोपी की चेतावनी

📅 09 July 2019, 05:42 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रशासन के उदासीन रवैये के विरोध में ग्राम विकास अधिकारी पांच दिनों से अनिश्चित कालीन अवकाश पर-आरोपी की चेतावनी
प्रशासन के उदासीन रवैये के विरोध में ग्राम विकास अधिकारी पांच दिनों से अनिश्चित कालीन अवकाश पर-आरोपी की चेतावनी

आमेट। ग्राम विकास अधिकारी देवगढ के साथ हुई मारपीट के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे, ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए संपूर्ण जिले के ग्राम विकास अधिकारी 5 जुलाई से अनिश्चित कालीन अवकाश पर चल रहे है। आमेट पंचायत समिति मुख्यालय पर चल रहे धरने के 5 वें दिन ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश जोशी भी पहुंचे तथा बताया कि जिले भर के ग्राम विकास अधिकारी अपनी अपनी पंचायत समितियों पर अनिश्चित कालीन अवकाश पर रहकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि समस्त ग्राम विकास अधिकारियों के अनिश्चित कालीन अवकाश पर चले जाने से जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विकास के कार्य ठप हो चुके हैं। जनता परेशान हो रही है परन्तु प्रशासन राज सेवक के साथ हुई घटना के दोषी को गिरफ्तार नहीं कर पा रहा है। पालीवाल वाणी प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए ग्राम विकास अधिकारी देवीलाल गुर्जर, ब्लॉक मंत्री उपशाखा आमेट ने बताया कि गत दिनों पंचायत समिति देवगढ़ में पद स्थापित ग्राम विकास अधिकारी जय सिंह के साथ की गई मारपीट के दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं करने तथा प्रशासन को ज्ञापन देने के पश्चात भी आरोपी खुलेआम घूम कर प्रशासन को चेतावनी दे रहा है, वही खुल्लेआम धमकी कर्मचारी संगठन को दे रहा है। लेकिन प्रशासन आंख मंद करके सोया हुआ है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक संपूर्ण जिले के ग्राम विकास अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजेश जोशी ओर आमेट ब्लॉक अध्यक्ष चंपालाल कुमावत के नेतृत्व में घनश्याम सिंह राव, वरदीचंद कुमावत, जगदीशचंद्र गर्ग, मनोज कुमार, उमेश सिंह, नंदलाल माली, लखपत सिंह सहित समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें