📅 Tuesday, 29 September 2026 | 03:15 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट में कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान

📅 05 June 2020, 03:39 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट में कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान
आमेट में कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान

आमेट । नगर के विवेकानंद मॉडल स्कूल में गुरुवार को ब्लॉक स्तर पर कोरोना योद्धाओं व कोरोना बीमारी संक्रमण 7 व्यक्तियों के द्वारा कोरोना पर विजय पाने वालों का भी ब्लॉक स्तर पर सम्मान किया गया। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ.सीपी सूर्या ने बताया कि विगत 1 महीने से कोविड-19 केयर सेंटर मॉडल स्कूल पर अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए दिन-रात कोरोना पॉजिटिव लोगों को इलाज हुए उनके नेगेटिव आने तक की गई सेवा से प्रभावित होकर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, तहसीलदार भागीरथ सिंह, नगर पालिका ईओ दुर्गेश सिंह, पालिकाध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेद्र सिंह चूंडावत, मॉडल स्कूल प्रिंसिपल चन्द्र भान सिंह आदि ने कोविड सेंटर पर कार्यरत कोविड सेंटर प्रभारी आयुष डॉक्टर राधेश्याम गंगवाल, नर्सिंग स्टाफ प्रकाश कुमार, कमलेश कुमार, सीता कुमारी, सफाई कर्मी धर्मेंद्र सिंह, रामेश्वर लाल, स्कूल के गार्ड माधोसिंह, प्रेम सिंह सहित कोविड सेंटर में रहकर कोरोना वायरस को हराकर नेगेटिव आने वाले ब्लॉक के अंबा लाल गुर्जर, रमेश लाल गुर्जर, कृष्ण गोपाल राव, नरेश दास वैष्णव, पंकज दास वैष्णव, सतीश भील 108 एलडीसी व रोशन लाल इन सभी में  कोरोना वायरस पाए जाने के बाद इसी सेंटर में रहते हुए अपना इलाज कराया एवं आज इन सभी ने कोरोना को मात देते हुए नेगेटिव होकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। इन सभी को भी उच्च अधिकारी द्वारा माला पहनाकर इनका स्वागत करते हुए उनको अपने घर भेजा गया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें