नवोदय विद्यालय परीक्षा में दोवड़ा विद्यालय की छात्रा चेतना प्रजापत ने मारी बाजी
आमेट । दोवड़ा पंचायत क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा चेतना प्रजापत का सत्र 2020-21 की नवोदय विद्यालयी परीक्षा के आयोजन के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक अर्जित कर नवोदय विद्यालय परीक्षा में सफलता हासिल करने पर दोवड़ा विद्यालय के स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गत वर्ष भी इसी बालिका चेतना प्रजापत की बड़ी बहन खुशी प्रजापत का भी चयन हुआ था। जिसकी दुगुनी खुशी का माहौल बना दिया था। विधालय स्टाफ का प्रदर्शन लगन और मेहनत की बलबूते पर अच्छा प्रभाव से दूसरे वर्ष भी चयन होना अपने आप में गौरव महसूस किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार प्रधानाचार्य जय प्रकाश बंगाली, व्याख्याता अरूण कुमार आचार्य, गुरुप्रीतसिंह,मुकेश सिंह, गोपीलाल रेगर, मंजु लता आचार्य, विजय कुमार गुप्ता, मालती माला, धर्मवीर सिंह यादव, बाबूलाल भील, ओमप्रकाश रैगर, प्रभुलाल गाडरी, स्काउट गाइड प्रभारी गुलाबचंद भील, शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार खण्डेलवाल ने चेतना प्रजापत को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयन होने पर खुशी जाहिर की तथा बधाई प्रेषित की।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11वार्डों में जीत का परचम लहराया : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जताया जनता का आभार