📅 Saturday, 03 October 2026 | 02:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : गांधी जयंती पर छात्रों ने निकाली नशामुक्ति रैली, एसडीएम ने दिलाई शपथ

📅 03 October 2026, 12:25 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News :  गांधी जयंती पर छात्रों ने निकाली नशामुक्ति रैली, एसडीएम ने दिलाई शपथ
Amet News : गांधी जयंती पर छात्रों ने निकाली नशामुक्ति रैली, एसडीएम ने दिलाई शपथ

विद्यार्थियों ने बैनर और नारों के जरिए लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक किया, उपखंड अधिकारी राजेश मीना ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया

आमेट. गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नगरपालिका क्षेत्र में नशामुक्ति रैली निकाली। उपखंड अधिकारी राजेश मीना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थी नशामुक्ति के नारे लगाते हुए हाथों में नशामुक्ति से संबंधित बैनर और तख्तियां लेकर चल रहे थे।

रैली में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरिजा शंकर मिश्रा, यूसीईओ प्रकाश चन्द्र प्रजापत, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति जीनगर, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव का सानिध्य रहा।

रैली पीएम श्री विद्यालय के मित्र मंडल परिसर से शुरू होकर जवाहर नगर, बस स्टैंड, लक्ष्मी बाजार और एसबीआई बैंक रोड होते हुए गांधी चौक पहुंची। यहां उपखंड अधिकारी राजेश मीना ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने की शपथ दिलाई।

सीबीईओ गिरिजा शंकर मिश्रा ने विद्यार्थियों को नशा नहीं करने और समाज को भी नशामुक्त करवाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया। यूसीईईओ प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सीमा पांडे, पूजा रांकावत, विजय सिंह सोलंकी, रविकांत शर्मा, रेखा शर्मा, छोटूराम जाट, ललिता साहू, पूजा शर्मा, तारा तलेसरा, संगीता शर्मा, कर्णिका जीनगर सहित अनेक शिक्षकों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का संदेश देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें