📅 Monday, 28 September 2026 | 08:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट अपडेट : कोर्ट ने विवादित स्थल पर निर्माण करने पर लगाई रोक

📅 26 August 2020, 03:03 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट अपडेट :  कोर्ट ने विवादित स्थल पर निर्माण करने पर लगाई रोक
आमेट अपडेट : कोर्ट ने विवादित स्थल पर निर्माण करने पर लगाई रोक

आमेट। आमेट सिविल न्यायाधीश प्रताप सिंह राठौड़ ने एक वाद की सुनवाई करते हुए पोतियो के पक्ष में दादा व अन्य रिश्तेदारों के विरुद्ध अंतरिम निषेधाज्ञा जारी करते हुए विवादित स्थल पर निर्माण करने पर रोक लगा दी। वाद में वर्णित जानकारी के अनुसार आमेट नई कॉलोनी में स्व.भंवर सिंह पिता बंसीलाल पंवार द्वारा क्रयसुदा एक भूखंड स्थित था। भंवर सिंह की मृत्यु होने पर उक्त भूखंड पर अभी हाल ही में भंवर सिंह के पिता बंसी सिंह व उनके भाई मनोहर सिंह व बहन ने भंवर सिंह के भूखंड पर कब्जा करने की नियत से निर्माण कार्य चालू कर दिया, जिस पर भंवर सिंह की पुत्रियों केशर कँवर, मंजू, पुष्पा, संगीता, सोनू व मीना ने अपने दादा व अन्य के विरुद्ध आमेट सिविल न्यायालय में अपने अधिवक्ता गिरीश चंद्र पुरोहित के जरिये निषेधाज्ञा का एक वाद प्रस्तुत किया, जिसमें आज भंवर सिंह की पुत्रियों की ओर से अधिवक्ता शराफत हुसैन फौजदार और दादा बंशीसिंह की ओर से अधिवक्ता डूंगर सिंह कर्णावट सुनवाई में उपस्थित हुए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनते हुए वाद ग्रस्त भूखंड पर 2 सितंबर 2020 तक के लिए भंवर सिंह की पुत्रियों के पक्ष में स्थगन आदेश जारी करते हुए दादा बंशीसिंह व अन्य को भूखंड पर निर्माण कराने पर रोक लगा दी। गौरतलब है कि आज से कुछ माह पूर्व भंवर सिंह की मृत्यु होने पर 6 पुत्रियों ने अपने पिता को कंधा देकर शमशान ले जाकर स्वयं मुखाग्नि दी थी, जिसकी खबर भी न्यूज़ पेपर्स में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। नगर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app   सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें