📅 Monday, 28 September 2026 | 07:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹235,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अहमदाबाद

श्री सोहन जोशी, श्री उदय जोशी के नेतृत्व में गुजरात, अहमदाबाद में संगठन काम करेगा

📅 06 August 2018, 10:47 PM • ✍️ Jignesh Paliwal...✍️ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री सोहन जोशी, श्री उदय जोशी के नेतृत्व में गुजरात, अहमदाबाद में संगठन काम करेगा
श्री सोहन जोशी, श्री उदय जोशी के नेतृत्व में गुजरात, अहमदाबाद में संगठन काम करेगा

युवा ब्रह्मशक्ति मेंवाड संगठन ने गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया

अहमदाबाद। युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ संगठन के तत्वाधान में गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी का गठन व शपथ समारोह अहमदाबाद में स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। शपथ समारोह युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड के सर्वश्री राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पुरोहित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांतिलाल पालीवाल, मुख्य कार्यकारिणी अनिल खंडेलवाल, महेन्द्र भारद्वाज, नाथुलाल मेनारिया, प्रेम जी उदयपुर, कमलेश जी, मुरलीधर बागोरा, बृजसुंदर जोशी, हेमंत जी आदि की मौजूदगी में गुजरात प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री सोहन जोशी सहित 25 सदस्यों ने शपथ ली। अहमदाबाद शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री उदय जोशी और 50 सदस्यों ओर अहमदाबाद सरंक्षक के रूप में गुजरात क्रिकेट बोर्ड के रणजी कोच श्री सागर मिश्रा द्वारा शपथ ली गई। साथ ही भव्य आयोजन में ब्राह्मण समाज युवा बडे बुजुर्ग, माताएं-बहने विशाल संख्या में मौजूद थे। पारंपरिक व संस्कृति से रंगा रंग कार्यक्रम हुआ। राष्ट्र प्रेम, सनातन संस्कृति ओर प्रेम का संदेश दे रहा है। श्री योगेश पुरोहित ने शपथ समारोह के साथ सामाजिक एकता, अखंडता, व सामाजिक बुराईयों की ओर ध्यान देना संगठन का मुख्य उद्देश्य बताया। आज के ऐतिहासिक आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं देते हुए साधुवाद दिया और भगवान परशुराम जी की महाआरती उनके चरणों मे विश्व शांति की प्रार्थना कर सभी का आभार प्रकट किया। गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री सोहन जोशी, अहमदाबाद शाखा अध्यक्ष श्री उदय जोशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबुत करने का संकल्प लिया।

paliwalwani

paliwalwani

पालीवाल वाणी ब्यूरो-Jignesh Paliwal...✍️
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए...
Email- paliwalwani2@gmail.com
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...Sunil Paliwal-Indore M.P.
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें