📅 Monday, 28 September 2026 | 01:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,951.77 ▼ -943.97 (-1.28%) • निफ्टी 50: 22,838.30 ▼ -302.20 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
उत्तर प्रदेश

चार जून के बाद यूपी को घोषित करेंगे माफिया मुक्त राज्य : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

📅 13 May 2024, 03:47 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चार जून के बाद यूपी को घोषित करेंगे माफिया मुक्त राज्य : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
चार जून के बाद यूपी को घोषित करेंगे माफिया मुक्त राज्य : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया को एक बार फिर चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि चार जून के बाद हमारी सरकार यूपी को माफिया मुक्त राज्य घोषित करने के लिए एक निश्चित तारीख तय करेगी।

एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी माफिया की अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और इसको गरीबों, अनाथों, महिला संरक्षण गृहों व दिव्यांगों के घरों के लिए आवंटित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया की अवैध जमीनों पर अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे।

पहले चरण में माफिया को टारगेट किया जाएगा और दूसरे चरण में उनके गुर्गों की संपत्तियां भी जब्त की जाएगी। इसके लिए हमारी कार्य योजना भी तैयार है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया। आजम खां की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ये उस महाभारत परिवार के एक और 'काका श्री' हैं। जब द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था, तो दुर्योधन और दुशासन के सामने हर कोई चुप था।

जैसी करनी, वैसी भरनी (जैसा बोओगे, वैसा काटोगे), चाहे वह आजम खां हों या कोई माफिया सरगना। उन्होंने राज्य के विकास में बाधा डाली, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भी दंगा करेगा उस पर डंडा तो चलेगा ही। यूपी में दंगा करने वालों को सात पीढ़ी तक जुर्माना भरना होगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें