📅 Monday, 28 September 2026 | 03:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,851.29 ▼ -1,044.45 (-1.41%) • निफ्टी 50: 22,780.80 ▼ -359.70 (-1.55%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
उत्तर प्रदेश

तीन बच्चे हैं- दो बेटियां और एक बेटा : पति के चचेरे भाई के साथ फरार पत्नी

📅 21 April 2025, 08:52 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तीन बच्चे हैं- दो बेटियां और एक बेटा : पति के चचेरे भाई के साथ फरार पत्नी
तीन बच्चे हैं- दो बेटियां और एक बेटा : पति के चचेरे भाई के साथ फरार पत्नी

पति के चचेरे भाई के साथ फरार होने का मामला

उत्तर प्रदेश.

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक महिला के अपने पति के चचेरे भाई के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. महिला के साथ-साथ घर से नकदी और गहनों के गायब होने की बात भी सामने आई है. इस घटना से पति सदमे में है और उसने पुलिस से मामले की शिकायत की है.

मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र का है. अर्जुन नामक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी लक्ष्मी नाम की महिला से वर्ष 2017 में हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं- दो बेटियां और एक बेटा. अर्जुन वाहन रंगने का काम करता है. अर्जुन के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसकी पत्नी लक्ष्मी अचानक घर से लापता हो गई. खास बात यह है कि उसके साथ अर्जुन का चचेरा भाई भी गायब हो गया, जो उसी के पड़ोस में रहता है.

अर्जुन ने बताया कि लक्ष्मी जाते समय घर से 15,000 रुपये नकद और कुछ कीमती गहने भी अपने साथ ले गई. परिवार ने दोनों की काफी तलाश की और फोन पर संपर्क करने की कोशिश भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. घटना की जानकारी मिलने पर अर्जुन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला और युवक की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही दोनों को खोज निकाला जाएगा. फिलहाल इस मामले ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है.

Representative Image

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें