📅 Monday, 28 September 2026 | 09:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,480 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,100 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

पद्मश्री अवार्ड : 126 साल के शिवानंद बाबा को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, आज भी फिट, इन्ही से इंस्पायर्ड है शिल्पा शेट्टी!

📅 29 January 2022, 10:34 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पद्मश्री अवार्ड : 126 साल के शिवानंद बाबा को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, आज भी फिट, इन्ही से इंस्पायर्ड है शिल्पा शेट्टी!
पद्मश्री अवार्ड : 126 साल के शिवानंद बाबा को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, आज भी फिट, इन्ही से इंस्पायर्ड है शिल्पा शेट्टी!

हाल ही देश में अच्छा काम करने वाले लोगो पद्मश्री अवार्ड की सूचि जाहिर करी है। उस सूचि में देश की कई जानी मानी हस्तियों का नाम भी शामिल है। पद्मश्री अवार्ड मिलना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। बतादे के इस सूचि में गूगल के सीईओ ,माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ और टाटा के चेयरमेन का भी नाम शामिल है। इसी सूचि में वाराणसी यानि काशी के शिवानंद बाबा का भी नाम शामिल है जिन्हे सरकार पद्मश्री अवार्ड देने जा रही है।

शिवानंद बाबा की उम्र 126 साल है लेकिन इस उम्र में भी वो बिल्कुल फिट हैं, पूरी तरह स्वस्थ हैं उन्हें कोई रोग नहीं है। शिवानंद बाबा के आधार कार्ड और पासपोर्ट पर उनकी जन्मतिथि 8 अगस्त 1896 दर्ज है। इस हिसाब से वो दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। लेकिन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान के चित्तेसु वतनबे के नाम यह रिकॉर्ड अभी दर्ज है।

शिवानंद बाबा सिर्फ उबला हुआ खाना खाते हैं। वो हर दिन सुबह 3 बजे उठकर योग करते हैं। उसके बाद ध्यान साधना से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। शिवानंद बाबा ने बताया कि वो फल और दूध का सेवन नहीं करते, बल्कि सिर्फ उबला हुआ भोजन करते है। वो भी कम नमक वाला खाना खाते हैं। इस वजह से वो 126 साल की उम्र में भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

शिवानंद बाबा का कहना है कि जीवन में सामान्य तरीके से जीना चाहिए। शुद्ध और शाकाहारी भोजन और योगासन करने की वजह से वो पूरी तरह से स्वस्थ और निरोग हैं। बाबा के वैद्य डॉक्टर एस के अग्रवाल ने भी बताया कि बाबा सात्विक भोजन ही करते हैं।

बाबा की फिटनेस और इस उम्र में कठिन योगाभ्यास करने की क्षमता तब ज्यादा चर्चा में आई जब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर उनका वीडियो शेयर कर उनकी सेहत के बारे में सबको बताया था। इन्हीं से प्रेरणा पाकर शिल्पा ने योगासन शुरू किया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें