📅 Monday, 07 September 2026 | 01:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 23°C (बारिश)
उत्तर प्रदेश

महादेव के परम भक्त शिवशंकर चैतन्य भारती का निधन : पीएम, सीएम योगी ने जताया दुख

📅 08 April 2024, 12:57 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महादेव के परम भक्त शिवशंकर चैतन्य भारती का निधन : पीएम, सीएम योगी ने जताया दुख
महादेव के परम भक्त शिवशंकर चैतन्य भारती का निधन : पीएम, सीएम योगी ने जताया दुख

वाराणसी. भगवान विश्वनाथ के परम भक्त संत श्री शिवशंकर चैतन्य भारती का निधन हो गया है। उनके निधन पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'भगवान विश्वनाथ के परम भक्त संत श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी के महाप्रयाण का दुःखद समाचार काशी से प्राप्त हुआ। वो मंगला आरती में बाबा विश्वनाथ की सेवा में अनवरत उपस्थित होते थे। उनका प्रयाण काशी की संत परंपरा के लिए एक बड़ी क्षति है। संत श्री भारती जी महाराज के शिव स्वरूप में विलीन होने पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शान्ति!

सीएम योगी ने भी जताया दुख

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, 'काशी के पूज्य संत व मनीषी, श्रद्धेय स्वामी श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी महाराज का गोलोकगमन संत समाज और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति एवं अथाह दुख का क्षण है। उनके ब्रह्मलीन होने से एक युग का अंत हुआ है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिव्यात्मा को अपने परमधाम में स्थान और उनके शिष्यों व अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें