📅 Monday, 28 September 2026 | 05:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

गुहाना के मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा हुए नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित

📅 18 March 2025, 08:19 PM • ✍️ Vivek Jain • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गुहाना के मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा हुए नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित
गुहाना के मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा हुए नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित

विवेक जैन

देशहित और समाजहित में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्याे के लिए किया गया मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा को नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित

बागपत/उत्तर प्रदेश. शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए गुहाना सोनीपत के मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा को बागपत में नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान देशहित और समाजहित में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्याे के लिए प्रदान किया गया।

मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा पिछले लगभग 10 वर्षों से बागपत नगर में रह रहे हैं। नीरा अमृत सम्मान समिति की ओर से प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व नेशनल अवार्डी विपुल जैन ने मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा को पगड़ी, अंगवस्त्र व फूलमाला पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

नीरा अमृत सम्मान धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली शख्सियतों को प्रमुख समाजसेवी रामसेवक शर्मा व डाक्टर हिमांशु शर्मा टटीरी वालों के माध्यम से प्रदान किया जाता है। डाक्टर हिमांशु शर्मा ने बताया कि मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा का जन्म सोनीपत के गुहाना में हुआ।

इन्होने 10 वीं गुहाना सोनीपत से, 12 वीं जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत बागपत से और बीए की उपाधि जैन डिग्री कॉलिज बड़ौत से प्राप्त की। मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा शिक्षा विभाग हरियाणा में वर्ष 1995 में खुबडू गन्नौर ब्लॉंक के गवर्नमेंट गर्ल्स प्राईमरी स्कूल में बीटीसी टीचर नियुक्त हुए। वर्ष 2005 में पदोन्नति होकर पबसारा राई ब्लॉक के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में टीजीटी टीचर नियुक्त हुए।

मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा जी ने अस्वस्थ होने की वजह से सेवानिवृत्ति के लगभग तीन वर्ष पहले वर्ष 2023 में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल टोकी जगदीशपुर राई ब्लॉक से स्वैच्छिक अवकाश ले लिया। बताया कि मास्टर राजेन्द्र वर्मा ने लगभग 28 वर्षो की सेवा की अवधि में विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उनको अच्छा अनुशासन सिखाया और गुणवान बनाया।

बताया कि मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा की किड़नी खराब है और लगभग ढाई साल से वह डायलिसिस पर है और हर तीसरे दिन उनको डायलिसिस करवानी पड़ती है। इस मुश्किल घड़ी में उनकी पत्नी कौशल रानी व उनके दोनो पुत्र धीरज कुमार वर्मा व नीरज कुमार वर्मा उर्फ मोनू उनके साथ मजबूती के साथ खड़े है और एक आदर्श पत्नी व आदर्श पुत्रों का फर्ज बखूबी अदा कर रहे है।

मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता स्वर्गीय राजबाला देवी, अपने पिता स्वर्गीय रामकिशन, अपनी पत्नी व अपने बच्चों को देते है। डाक्टर हिमांशु शर्मा ने समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने के लिए विपुल जैन की प्रशंसा की। इस अवसर पर समाजसेवी अमित चंदौरिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें