📅 Monday, 28 September 2026 | 07:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस पर गरजे अमित शाह, बोले - विपक्ष ने जितना कीचड़ उछाला, कमल उतना ही खिलता गया

📅 07 April 2023, 07:25 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस पर गरजे अमित शाह, बोले - विपक्ष ने जितना कीचड़ उछाला, कमल उतना ही खिलता गया
कांग्रेस पर गरजे अमित शाह, बोले - विपक्ष ने जितना कीचड़ उछाला, कमल उतना ही खिलता गया

उत्तरप्रदेश. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता से 2024 में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनाने का वादा लिया। इतना ही नहीं अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। ब्रिटेन में राहुल गांधी के ‘लोकतंत्र पर खतरा’ वाले बयान पर अमित शाह ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विदेश में जाकर भारत की बुराई किसने की। क्या कोई भारतीय ऐसा कर सकता है।

अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा भारत में लोकतंत्र नहीं आपका परिवार खतरे में है। जिन्होंने इतने घोटाले कराए हैं। मोदी ने परिवारवाद को खत्म किया, तुष्टीकरण को खत्म किया। इसलिए आप डरे हुए हैं। कानून का पालन हम सभी को करना चाहिए। राहुल बाबा को भी करना चाहि‍ए, माननीय न्‍यायालय के फैसले को आप उससे बड़ी अदालत में चुनौती दीजि‍ए। विपक्ष का आइना दिखाया और कहा आप सब ने भाजपा और मोदी को जितनी गालियां दी हैं, उससे कमल और खिलता गया।

अमित शाह ने याद दिलाया कि वर्ष 2014 से लेकर अब आप यूपी की जनता ने 2017, 2019 और 2021 में कांग्रेस के साथ सभी विपक्षियों को सूपड़ा साफ कर दिया। बता दें कि अमित शाह आज कौशांबी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री-केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें