राष्ट्रीय बेटी दिवस पर काव्य पाठ और सम्मान समारोह आयोजित
डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल-उदयपुर
उदयपुर. राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर और राष्ट्रीय नवयुग ज्ञान सागर सेवा संस्थान हापुड़, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष में काव्य पाठ एवं संतोष देवी स्मृति प्रतिभाशाली बालिका सम्मान समारोह का आयोजन राजस्थान साहित्य अकादमी के पुस्तकालय भवन परिसर में किया गया.
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ममता पानेरी ने पालीवाल वाणी को बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय परिक्षेत्र की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार प्रो मंजु चतुर्वेदी ने दृष्टांत देते हुए बताया कि माताएं किस प्रकार अपनी बेटियों को उच्च शिखर तक पहुंचाने में सतत प्रयासरत रहती हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. चंद्रकांता बंसल ने बताया कि समाज में इस प्रकार जागृति लाई जाए की बेटियों पर हो रहे, अत्याचार समाप्त हो और एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण हो.
सारस्वत अतिथि के रूप में डॉ.मधु अग्रवाल ने बेटी पर सुन्दर एवं समसामयिक काव्य रचना की प्रस्तुति दी. विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीना जी कोठारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. स्वागत उद्बोधन राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के सचिव डॉ. बसंत सिंह जी सोलंकी ने दिया. कार्यक्रम में स्थानीय कवयित्रियों डॉ.प्रियंका भट्ट, डॉ. सिम्मी सिंह, डॉ.ममता पानेरी, डॉ. निर्मला शर्मा, कामिनी व्यास रावल, प्रो. रितु मथारु ने अपने काव्यपाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
आरती चित्तौड़ा जी ने एक लघुकथा प्रस्तुत की व कुसुम माथुर जी ने नानी की पाती नातिन द्वारा एक भावविभोर कर देने वाले एक्ट की प्रस्तुति भी दी गई. इस अवसर पर प्रो. कुंदन जी माली, श्री पुष्कर जी गुप्तेश्वर, श्री रामदयाल जी मेहरा, श्री राजेश जी मेहता, श्री प्रकाश जी नेभनानी सहित कई साहित्य प्रेमी गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन डॉ.कुसुमलता टेलर ने किया व धन्यवाद नवयुग ज्ञान सागर संस्थान, हापुड़, उत्तरप्रदेश की राजस्थान इकाई की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. नीलम विजयवर्गीय ने दिया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत