मेवाड़ तेरापंथ जैन कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष सवाई लाल पोखरना नहीं रहे : फतहनगर में शोक की लहर
फतहनगर। (नरेश शर्मा...) मेवाड़ के प्रतिष्ठित समाजसेवी, जैन तेरापंथ कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष सवाई लाल पोखरना का उदयपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। यह सूचना मिलते ही नगर में शोक छा गया। लोगों ने सोश्यल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए लोगों तक यह दुःखद खबर पहुंचाई। उनके शव को फतहनगर लाया जा रहा है। अन्तिम संस्कार के लिए शव यात्रा उनके निवास स्थान (प्रताप चौराहा के पास दांत माता जी रोड़) से सोमवार सायंकाल 5 बजे दाह संस्कार हुआ। स्व.पोखरना मृदुभाषी, हँसमुख, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी खासियत थी कि एक बार जो भी उनसे मिलता प्रभावित हुए बिना नहीं रहता। उनको चाहने वाले मित्र, शुभचिंतक देशभर में फैले हुए थे। वे आचार्य श्री तुलसी एवं आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के बहुत ही निकट थे। इस कारण आचार्य महाश्रमण जी व संघ के अन्य सन्त-सतियों सहित श्रावक समुदाय में उनका बहुत सम्मान था।
स्व.पोखरना कानोड़ से व्यवसाय करने फतहनगर आये। अपने व्यवहार से नगर की हस्ती बन गए। उन्होंने 77-78 में अपने मित्रों के साथ पार्टनरशिप में नाथद्वारा में श्रीनाथ शुगर मिल की स्थापना की। बाद में मार्बल के क्षेत्र में उतरे। श्रीनाथ मार्बल के जरिये अच्छी प्रतिष्ठा अर्जित की। बाद में उसको छोड़ दिया। कुछ वर्षों से निवृत्ति लेकर धर्म ध्यान एवं समाज सेवा में समर्पित थे। वो गौ शाला, महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से भी सेवा कर प्रेरणा देते रहते थे। उनके कांग्रेस-भाजपा के बड़े बड़े नेताओं से आत्मीयता पूर्ण रिश्ते रहे। वो अपने पिछे पत्नी श्रीमती प्रेम देवी, तीन पुत्रियों एवं एक पुत्र रमेश एवं छोटे भाई कल्याण सिंह पोखरना, सुशील पोखरना का भरापूरा परिवार छोड़ गए। गत महिने 19 अक्टूम्बर 2020 को ही उनकी बहन श्रीमती सम्पत बाई चौधरी पत्नी शान्ति लाल जी चौधरी (बोहेड़ा वाले) का सूरत में निधन हो गया था। गाँव री खबरां परिवार की ओर से उनकी आत्मा को नमन, विनम्र श्रद्धांजलि।
● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत