📅 Monday, 28 September 2026 | 10:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राज्य

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, बोले - इन लोगों ने मुझे भिखारी बना दिया

📅 25 December 2021, 01:23 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, बोले - इन लोगों ने मुझे भिखारी बना दिया
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, बोले - इन लोगों ने मुझे भिखारी बना दिया

उत्तराखंड. उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपना इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी ही सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है. उनके मुताबिक राज्य सरकार कोटद्वार में( स्वीकृत करने को लेकर) मेडिकल कॉलेज को लटका रही है, ऐसे में वे अब काम नहीं कर सकते हैं. हरक ने ये इस्तीफा भी कैबिनेट बैठक के दौरान दिया है.

हरक सिंह रावत का इस्तीफा

लंबे समय से हरक सिंह रावत कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहे थे. उन्होंने कई बार सरकार के सामने ये मुद्दा उठाया था. लेकिन क्योंकि उनकी इस मांग को पूरी नहीं किया गया, ऐसे में उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया. खबर ये भी है कि हरक सिंह रावत अब चुनावी मौसम में कांग्रेस का रुख कर सकते हैं. अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं.

हरक सिंह रावत ने कहा है कि 5 साल से मांग रहा था मेडिकल कॉलेज अपने क्षेत्र के लिए, लेकिन इन लोगों ने मुझे भिखारी सा बना दिया. वे इतने ज्यादा नाराज नजर आए कि उनकी आंखे नम हो गईं और वे रोने भी लगे. उनके मुताबिक उनकी अपनी सरकार ने उनकी इस मांग को नजरअंदाज किया. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें