📅 Monday, 07 September 2026 | 06:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 🥈 चांदी (1kg): ₹221,400 ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राज्य

हैरान करने वाला मामला: पिता का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर थाने पहुंच गया शख्स, फिर जो कुछ कहा वो सुनकर सन्न रह गई पुलिस

📅 05 March 2025, 12:57 PM ✍️ PALIWALWANI ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हैरान करने वाला मामला: पिता का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर थाने पहुंच गया शख्स, फिर जो कुछ कहा वो सुनकर सन्न रह गई पुलिस
हैरान करने वाला मामला: पिता का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर थाने पहुंच गया शख्स, फिर जो कुछ कहा वो सुनकर सन्न रह गई पुलिस

Orissa News: ओडिशा के मयूरभंज जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे में गुटखे के लिए पैसे नहीं देने पर पिता की सिर काटकर हत्या कर दी। पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि जिले में 40 साल के एक शख्स ने मंगलवार को अपने पिता का सिर काट दिया, क्योंकि उसने उसे गुटखा खरीदने के लिए 10 रुपये देने से मना कर दिया था।

तीखी नोकझोंक के बाद कर दी पिता की हत्या

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने में सरेंडर करने के लिए गया था। उन्होंने बताया, “उस शख्स ने धारदार हथियार से अपने 70 साल के पिता का सिर काट दिया और कटे हुए सिर के साथ चंदुआ पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। उसकी मां मौके से भाग गई। आरोपी और उसके माता-पिता के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हत्या की गई।”

मरने वाले व्यक्ति की पहचान बैधर सिंह के रूप में हुई है। बारीपदा के एसडीपीओ प्रवत मलिक ने बताया, “हत्या एक मामूली बात पर हुई। आरोपी तब गुस्सा हो गया, जब उसके पिता ने गुटखा खरीदने के लिए 10 रुपये देने से मना कर दिया।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें