📅 Friday, 04 September 2026 | 12:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,152.86 ▼ -791.44 (-1.03%) निफ्टी 50: 23,873.45 ▼ -182.35 (-0.76%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
मध्य प्रदेश

दिल्ली में 29 अक्टूबर को जुटेगा गुर्जर समाज : ग्वालियर-चंबल से बड़ी भागीदारी का संकल्प "दिल्ली चलो, शासक बनो”

📅 03 September 2026, 11:39 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिल्ली में 29 अक्टूबर को जुटेगा गुर्जर समाज : ग्वालियर-चंबल से बड़ी भागीदारी का संकल्प "दिल्ली चलो, शासक बनो”
दिल्ली में 29 अक्टूबर को जुटेगा गुर्जर समाज : ग्वालियर-चंबल से बड़ी भागीदारी का संकल्प "दिल्ली चलो, शासक बनो”

ग्वालियर. अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के सामाजिक जागरण अभियान 29 अक्टूबर 2026 दिल्ली चलो, शासक बनो” को लेकर ग्वालियर में आयोजित संभाग स्तरीय सामाजिक बैठक में समाज की एकजुटता और आगामी दिल्ली महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय नेतृत्व ने ग्वालियर-चंबल संभाग के समाजजनों से 29 अक्टूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकजुटता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सामाजिक मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद्र भाटी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने समाज के सरदारों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से दिल्ली महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने ग्वालियर-चंबल संभाग से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सवेंद्र भाटी, के.पी. कंसाना, जयप्रकाश विकल, राष्ट्रीय महासचिव रामकेश चपराना, राष्ट्रीय सचिव संजीव कंसाना तथा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव शिवराज गुर्जर सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

ग्वालियर में आयोजित बैठक के संयोजक होतम सिंह ठेकेदार रहे, जबकि मंच संचालन ब्रजमोहन सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर, विधायक साहब सिंह गुर्जर, विधायक दिनेश गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सतेंद्र घुरैया सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सामाजिक भाईचारे, संगठन की मजबूती और समाजहित में मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया। साथ ही 29 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले महासम्मेलन में ग्वालियर-चंबल संभाग की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें