न नौकरी, न ड्यूटी… फिर भी हर महीने ₹75 हजार! कांग्रेस विधायक की भतीजी पर उठे सवाल
📅 16 September 2026, 03:23 PM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
कर्नाटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कांग्रेस विधायक की भतीजी बिना एक भी दिन काम पर जाए हर महीने मोटी रकम उठा रही थी। हैरानी की बात यह है कि आरोपी भतीजी एक स्टूडेंट है और उसने कॉलेज में एडमिशन ले रखा है, इसके बावजूद उसे सरकारी क्लीनिक से हर महीने 70 हजार से 75 हजार रुपये तक की सैलरी मिल रही थी।
6 महीने से नहीं गई क्लीनिक
इस पूरे मामले के खुलासे के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विधायक की भतीजी पिछले 6 महीने से सरकारी क्लीनिक नहीं गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसके बैंक खाते में नियमित रूप से सैलरी पहुंच रही थी। बिना नौकरी पर जाए और बिना कोई काम किए वेतन मिलने का यह मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
#Karnataka news
#Congress MLA niece
#- salary controversy
#Karnataka clinic case
#government job scam
#भतीजी
#बिना
#क्लीनिक
#मामला
#विधायक
#काम
#जाए
#इसके
#बावजूद
#सरकारी
#हजार
#सैलरी
#नहीं
#कर्नाटक
#हैरान
#karnataka
#congress
#mla
#niece
#salary
#controversy
#job
#duty
#still
#-
#thousand
#every
#month
संबंधित खबरें
सभी देखें →