📅 Monday, 28 September 2026 | 07:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,530 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
राज्य

‘होली के रंग धर्म को भ्रष्ट करते हैं तो मुसलमान घरों से बाहर न निकलें’, सख्त हिदायत

📅 07 March 2025, 10:53 AM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
‘होली के रंग धर्म को भ्रष्ट करते हैं तो मुसलमान घरों से बाहर न निकलें’, सख्त हिदायत
‘होली के रंग धर्म को भ्रष्ट करते हैं तो मुसलमान घरों से बाहर न निकलें’, सख्त हिदायत

Sambhal News Hindi: मार्च के महीने में होली के दिन किसी भी तरह की कोई भी टकराहट ना हो तो इसलिए इन सब के मद्देनजर संभल में सख्ती बरती जा रही है। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार को संभल कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। इसी बीच सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि अगर होली के रंग धर्म को भ्रष्ट करते हैं तो मुसलमान होली पर घरों से बाहर न निकलें।

मीडिया से बातचीत में सीओ अनुज चौधरी ने कहा, ‘मेरा साफ-साफ यह कहना है कि होली का दिन है। जुमा साल में 52 बार आता है। होली पूरे साल में एक बार आती है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को अगर लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा या जो भी है तो वो उस दिन घर से बाहर ना निकलें और अगर वह घर से बाहर निकलें तो उसका इतना बड़ा दिल होना चाहिए कि अगर कोई रंग डाले तो बुरा ना मानें।’

हिंदू होली का करते हैं इंतजार- सीओ

अनुज चौधरी ने आगे कहा, ‘जिस तरह मुस्लिम समुदाय पूरे साल ईद का इंतजार करते हैं वैसे ही हिंदुओं की तरफ से भी होली का इंतजार किया जाता है। होली रंग डालकर, मिठाई खिलाकर, बुरा ना मानो होली है। इस तरह मनाई जाती है और ईद में भी लोग सेवइंया बनाते हैं, गले मिलते हैं और एक दूसरे के यहां पर जाते हैं। तो उसी तरह का त्योहार है। हिंदू और मुस्लिम एक दूसरे का सम्मान करें।’

जो बुरा माने तो वह अपने घर से बाहर ना निकले- अनुज चौधरी

सीओ ने कहा, ‘अगर कोई अनावश्यक निकल रहा है तो उस पर रंग ना डालें। हम हिंदू पक्ष से भी कहना चाहते हैं कि अगर कोई रंग से बचना चाह रहा है तो उस पर भी रंग ना डालें और उस दिन होली का दिन है। जिसको लगता है कि वह रंग का बुरा मानेगा तो वह किसी भी हालत में अपने घर से बाहर ना निकले। वह एक दिन अपने घर के अंदर ही रहे। तो उसमें शांति भी बनी रहेगी और एक अच्छा मैसेज भी जाएगा। बाकी हम संभल में किसी भी पक्ष की ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगर कोई शांति व्यवस्था को भंग करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और मजबूत तरीके से की जाएगी।’

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें