📅 Monday, 28 September 2026 | 02:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,922.71 ▼ -973.03 (-1.32%) • निफ्टी 50: 22,799.80 ▼ -340.70 (-1.47%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,670 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
राज्य

चारधाम यात्रा के बीच उत्‍तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग में महसूस हुए भूकंप के झटके

📅 04 May 2023, 11:26 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चारधाम यात्रा के बीच उत्‍तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग में महसूस हुए भूकंप के झटके
चारधाम यात्रा के बीच उत्‍तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग में महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखंड. चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए. गुरुवार सुबह 9:52 बजे के करीब चमोली और रद्रप्रयाग जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर आ गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 बताई जा रही है. फिलहाल किसी भी तरह की जानमाल की क्षति की सूचना नहीं मिली है. आपदा कण्ट्रोल विभाग जिले से लगातार अपडेट ले रहा है.

बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा चल रही है. ऐसे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री पहुंच रहे हैं. ऐसे में भूकंप के झटकों से स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालु भी दहशत में आ गए.

गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है. प्रदेश के कई जिले भूकंप के नजरिये से जोन चार और पांच में आते हैं. यही वजह है कि अक्सर इन जिलों में भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें