📅 Saturday, 31 October 2026 | 04:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,100 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
राज्य

बिहार : किन्नर के प्यार में पागल हुआ युवक, पहले की शादी अब लेंगे बच्चा गोद

📅 05 January 2022, 08:10 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बिहार : किन्नर के प्यार में पागल हुआ युवक, पहले की शादी अब लेंगे बच्चा गोद
बिहार : किन्नर के प्यार में पागल हुआ युवक, पहले की शादी अब लेंगे बच्चा गोद

प्यार के लिए न जाने कितनी कहानियां किस्से लिखे गए है. कई कहावते भी प्यार के लिए बोली गई है. इन्ही में से एक सबसे मशहूर है कि, प्यार अंधा होता है. प्यार में पड़े हुए लोग दुनिया की परवाह नहीं करते है. उन्हें सिर्फ उनके प्रेमी से ही मतलब होता है. बाकी दुनिया कहीं भी जाए. वह अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए किसी भी तरह का कदम उठाने के लिए तैयार रहते है. इसी तरह का एक मामला बिहार के सिवान जिले से सामने आया है.

बिहार के सिवान में प्यार में पड़े शख्स ने किन्नर के साथ ही शादी रचा ली. इस अनोखी शादी को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार भी काफी गर्म है. वहीं, अब उस शख्स की किन्नर संग शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर तरह -तरह के रिएक्शन भी दें रहे है.

इस शादी के बाद लोगों ने भी दिया दोनों को आशीर्वाद

मीडिया में आई जानकारी की माने तो यह मामला जिले के मैरवा बाजार के लंगड़पुरा गांव का बताया जा रहा है. उक्त गांव के रहने वाले लूटन राजभर के बेटे विकास राजभर ने किन्नर रितेश के साथ गोपालगंज जिला के मीरगंज में एक किन्नर के घर शादी कर ली. इस दैरान कई अन्य किन्नरों ने व अन्य लोगों ने नवविवाहित जोड़े को उपहार और सुखद दामपत्य जीवन जीने का आशीर्वाद भी दिया.

इस अजीब प्रेम कहानी के बारे में बताया जाता है कि, इन दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले हुई थी. शुरू में दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने दुनिया की परवाह ना करते हुए एक दूसरे से शादी कर ली. हालांकि, विकास के परिजन इस शादी को मानने के लिए तैयार नहीं है. वह अपने बेटे के इस फैसले से नाराज़ है.

एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते

गौरतलब है कि युवक विकास राजभर शादी और अन्य जगह में ढोलक बजाने का काम करता था. वहीं, किन्नर नाचने का काम करता था. इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. दुल्हन बनी किन्नर रितेश ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते है. इसलिए हमने शादी करने का फैसला लिया. वहीं, विकास राजभर ने बताया कि रितेश मुझे पसंद था. वह किन्नर है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

किन्नर रितेश पहले लड़का ही था

इस मामले में विकास की मानें तो वह दोनों पिछले छह महीनों से एक साथ रह रहे है. ऐसे में शादी करके वे सामाजिक रूप से एक दूसरे के हो चुके है. उन दोनों को भरोसा है कि वह दोनों एक अच्छी जिंदगी जी सकते है. भविष्य में किसी बेसहारा बच्चे को गोद लेकर वह अपने परिवार को आगे बढा सकते है. गौरतलब है कि किन्नर रितेश शुरू से ही एक लड़का था. लेकिन करीब एक साल पहले उसने दिल्ली जाकर अपना सेक्स बदलवा लिया और फिर विकास राजभर से शादी की.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें