प्रेमी से नाराज नर्स ने वीडियो कॉल पर पिया सेनिटाइज़र, लड़के के समझाने के बाद भी नहीं मानी उठाया ये खौफनाक कदम
दुर्ग जिले में अपने प्रेमी से नाराज नर्स ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने युवक को वीडियो कॉल कर कहा कि वह अगर उसकी बात नहीं मानेगा तो वह खुदकुशी कर लेगी। इसके बाद उसने सेनिटाइज़र पी लिया। युवक ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने घटना स्थल से नर्स का मोबाइल जब्त किया है। कोरबा निवासी 24 वर्ष की युवती भिलाई के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह सुपेला में घर में किराए से रहकर ड्यूटी करती थी। उसके साथ रूम पार्टनर रहती थी। जब वह शाम 6 बजे घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद है। आशा ने तुरंत इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फंदे से शव को उसे नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम? : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? इन 4 बातों का रखें ध्यान
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त - 'ग्राहक की गलती नहीं तो बैंक देगा पूरा पैसा, मोबाइल तोड़ो और बचो'
फर्जी पासपोर्ट बनाने का आरोपी गिरफ्तार : BDO संजय यादव को किया ट्रैप : अग्निवीर से सेवानिवृत होने वाले युवाओं को सीधा नौकरी देगी