📅 Sunday, 04 October 2026 | 06:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
खेल

Sri Lanka : आर्थिक संकट के कारण लंका प्रीमियर लीग 2022 टली, एशिया कप की मेजबानी से भी हाथ धो सकता है श्रीलंका

📅 18 July 2022, 02:33 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Sri Lanka : आर्थिक संकट के कारण लंका प्रीमियर लीग 2022 टली, एशिया कप की मेजबानी से भी हाथ धो सकता है श्रीलंका
Sri Lanka : आर्थिक संकट के कारण लंका प्रीमियर लीग 2022 टली, एशिया कप की मेजबानी से भी हाथ धो सकता है श्रीलंका

 श्रीलंका में आर्थिक स्थिति बदहाल होने के कारण लंका प्रीमियर लीग 2022 स्थगित कर दी गई है। पहले यह टूर्नामेंट 31 जुलाई से 21 अगस्त तक चलने वाला था। आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका एशिया कप की मेजबानी से भी हाथ धो सकता है। श्रीलंका पिछले कई हफ्तों से भारी वित्तीय संकट और नागरिक अशांति से जूझ रहा है। पूर्व राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद रानिल विक्रमसिंघे को देश के कार्यवाहक राष्‍ट्रपति की शपथ दिलाई गई थी।

रानिल विक्रमसिंघे ने पद संभालने के बाद आपातकाल का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका में आर्थिक संकट और जनता का विरोध प्रदर्शन जारी है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘टूर्नामेंट के राइट्स होल्डर इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप एफजेडई (आईपीजी) के अनुरोध के बाद एसएलसी ने यह फैसला लिया।’

बयान के मुताबिक, ‘आईपीजी की ओर से किए गए अनुरोध में देश में मौजूदा आर्थिक स्थिति का हवाला दिया गया है। कहा गया है कि लंका प्रीमियर लीग 2022  की मेजबानी के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं।’

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तत्काल घोषणा नहीं की है कि स्थगित लीग कब होगी। आर्थिक संकट के बावजूद, श्रीलंका ने पिछले सप्ताह समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी। हालांकि, अधिक अनुकूल आर्थिक परिस्थितियों में भी, लीग को फंडिंग को लेकर समस्या रही है। जब से यह लीग शुरू हुई है, उसके बाद से ही इसकी निरंतरता में कमी रही है।

पिछले साल के टूर्नामेंट में मूल 5 फ्रेंचाइजी मालिकों में से केवल दो ही लौटे थे। हालांकि, लंका प्रीमियर लीग के 2020 और 2021 दोनों सीजन क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहे थे। इसने राष्ट्रीय टीम के लिए नई प्रतिभाओं को एक मंच तैयार करने में मदद की थी। उदाहरण के लिए, स्पिनर महेश थीक्षाना पहली बार एलपीएल में प्रदर्शन के बाद ही सुर्खियों में रहे थे।

के टलने की खबर से श्रीलंकाई क्रिकेट फैंस निश्चित रूप से निराश होंगे। श्रीलंका क्रिकेट टीम का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीती है। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह बेहतर स्थिति में है। अब ऐसा प्रतीत होता है कि ईंधन की कमी और राजनीतिक अशांति के बीच श्रीलंका में होने वाले एशिया कप को कहीं और स्थानांतरित किया जा सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें