📅 Wednesday, 16 September 2026 | 11:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,352.66 ▲ +348.84 (+0.47%) निफ्टी 50: 23,220.45 ▲ +101.85 (+0.44%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,150 🥈 चांदी (1kg): ₹244,500 🌧️ उज्जैन: 28°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
खेल

भारत की झोली में छठवां स्वर्ण : सचिन सिवाच ने मुक्केबाजी में रचा इतिहास

📅 01 August 2026, 11:54 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत की झोली में छठवां स्वर्ण : सचिन सिवाच ने मुक्केबाजी में रचा इतिहास
भारत की झोली में छठवां स्वर्ण : सचिन सिवाच ने मुक्केबाजी में रचा इतिहास

Boxer Sachin Siwach Gold Medal

ग्लास्गो. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में सचिन सिवाच ने नामीबिया के ट्राईअगेन मॉर्निंग एनडेवेलो को हराकर भारत को मुक्केबाजी में छठा स्वर्ण पदक दिलाया। () वहीं, ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

सचिन सिवाच ने शानदार वापसी कर जीता गोल्ड

फाइनल मुकाबले में सचिन सिवाच शुरुआती दो राउंड में पिछड़ गए थे, लेकिन तीसरे और अंतिम राउंड में उन्होंने दमदार वापसी की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को ‘स्टैंडिंग काउंट’ लेने पर मजबूर कर दिया और अंत में 3-2 के विभाजित फैसले से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

भारत के खाते में आए छह स्वर्ण पदक

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रीति पवार (54 किग्रा), जैसमीन लंबोरिया (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), अरूंधति चौधरी (70 किग्रा) और प्रिया घंघास (60 किग्रा) ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को 5-0 से हराया। () जैसमीन लंबोरिया ने उत्तरी आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को 5-0 से मात दी।

साक्षी चौधरी ने इंग्लैंड की रूबी वाइट को 5-0 से हराया, जबकि अरूंधति चौधरी ने इंग्लैंड की शेंटेले रीड को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। प्रिया घंघास ने कनाडा की मैरी बाथोल अल अहमदिएह को 4-1 से हराया।

लवलीना और जादूमणि को मिला रजत पदक

महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में लवलीना बोरगोहेन को ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सू ग्रीनट्री के खिलाफ 1-4 के विभाजित फैसले से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें रजत पदक मिला। वहीं, पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में जादूमणि सिंह ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन से फाइनल में हार गए। पहले राउंड में बढ़त लेने के बावजूद वह मुकाबला नहीं जीत सके और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत के मुक्केबाजों के इस शानदार प्रदर्शन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के पदक अभियान को नई ऊंचाई दी और बॉक्सिंग में भारत की मजबूत दावेदारी एक बार फिर साबित कर दी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें