📅 Thursday, 01 October 2026 | 01:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,480.29 ▼ -291.41 (-0.40%) • निफ्टी 50: 22,620.45 ▼ -159.75 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
खेल

शुभमन गिल ने बदल दिया इतिहास : वनडे में सबसे तेज डबल सेंचुरी

📅 01 October 2026, 12:11 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शुभमन गिल ने बदल दिया इतिहास : वनडे में सबसे तेज डबल सेंचुरी
शुभमन गिल ने बदल दिया इतिहास : वनडे में सबसे तेज डबल सेंचुरी

गुवाहाटी. आज से पहले सिर्फ रोहित शर्मा के ही नाम दो-दो वनडे डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड था. मगर अब लिस्ट में शुभमन गिल का नाम भी जोड़ लीजिए. अब गिल ने भी एकदिवसीय क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक जमा दिया है. गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने महज 117 गेंद में यह कारनामा किया. 62 गेंद में अपने करियर की 11वीं सेंचुरी पूरी करने के बाद गिल ने मैच में रुकने का नाम नहीं लिया और दोहरा शतक पूरा कर भारत को मैच और सीरीज दोनों जीता दी. गिल ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में लगाया था, जिसमें उन्होंने 208 रन बनाए थे.

406 रनों का लक्ष्य बड़ा था, लेकिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल की शानदार पारी से ये भी छोटा लगने लगा. दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 रनों की साझेदारी की. रोहित ने 75 गेंदों में 6 छक्के और 10 चौकों की मदद से 101 रन बनाए. गिल ने 133 गेंदों में 8 छक्के और 26 चौकों की मदद से नाबाद 223 रन बनाए. भारत ने लक्ष्य 39 गेंद शेष रहते हासिल किया.

44वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने सिंगल लिया और इसी के साथ भारत लक्ष्य तक पहुंचा. 406 के लक्ष्य को भी 39 गेंद शेष रहते हासिल किया. भारत ने 8 विकेट से जीता दूसरा वनडे, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई. गिल ने नाबाद 223 रन बनाए.

रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक 2013 में बनाया था. जब पूरा देश दिवाली की खुशियों में मस्त था, तब हिटमैन ने 2 नवंबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन ठोके थे. फिर लगभग एक साल बाद यानी 13 नवंबर 2014 को उन्होंने इतिहास रचते हुए श्रीलंका के खिलाफ 264 रन कूट दिए और पिछले 12 साल से एकदिवसीय क्रिकेट में दो-दो दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बने हुए थे. अब शुभमन गिल ने उनकी बराबरी कर ली.

400 रन बनाकर हारने वाली दुनिया की पहली टीम बनी वेस्टइंडीज

बरसापारा स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने सात विकेट खोकर 405 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जंगू ने शतक ठोका. मगर शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक की बदौलत भारत ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करते हुए न सिर्फ मैच अपने नाम किया बल्कि तीन मैच की सीरीज में भी 2-0 की अजेय लीड बना ली.

वेस्टइंडीज के 400 रन पूरे

इतिहास में पहली बार हुआ है जब वेस्टइंडीज ने वनडे में 400 रन बनाए हैं. इससे पहले टीम का हाईएस्ट वनडे स्कोर 389 था, जो उन्होंने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था. हालांकि वेस्टइंडीज वो मैच भी हार गई थी. इतिहास में पहली बार हुआ है जब वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों ने एक वनडे मैच में शतक लगाए हों. इस मैच में कैंपबेल, आमिर जांगू और शाइ होप ने शतक लगाया है.

  • 17.2 ओवर: जॉन कैंपबेल ने एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया. 65 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो भारत के खिलाफ कैरेबियन बल्लेबाज का सबसे तेज वनडे शतक है. ओवरऑल वेस्टइंडीज के लिए ये 5 वां सबसे तेज वनडे शतक है.
  • 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर शाइ होप आउट, कुलदीप यादव ने उन्हें पवेलियन भेजा. उन्होंने 94 गेंदों में 104 रन बनाए.
  • 41वें ओवर की पहली गेंद पर आमिर जांगू ने एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 70 गेंदों में सेंचुरी पूरी की.
  • सोशल मीडिया फोटो

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें