📅 Sunday, 06 September 2026 | 09:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
खेल

भारत-एशिया टीम स्पर्धा में हांगकांग से बडी मुश्किल से 3-2 से जीता

📅 17 February 2022, 11:06 PM ✍️ धर्मेश यशलहा ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत-एशिया टीम स्पर्धा में हांगकांग से बडी मुश्किल से 3-2 से जीता
भारत-एशिया टीम स्पर्धा में हांगकांग से बडी मुश्किल से 3-2 से जीता

धर्मेश यशलहा...

मिथुन मंजुनाथ के हाथ ने भारत को एशिया टीम बैडमिंटन स्पर्धा में पहली जीत दिलाई,भारत ने 1-2 से पिछड़ने के बाद  तमिलनाडु के 18वर्षीय हरिहरन और रुबन कुमार की जोड़ी की जीत के सहारे हांगकांग को बड़ी मुश्किल से 3-2 से हरा दिया,  मलेशिया के शाह आलम में अब 18 फरवरी को भारत की दोनों टीमों को पिछली विजेता टीमों से  'करो या मरो' खेलकर जीत दर्ज करना होगी तभी सेमीफाइनल में जगह मिल सकती है, महिला टीम  को गत विजेता जापान पर फतह करना है,पुरुष टीम को गत विजेता इंडोनेशिया को हराना  आसान नहीं है,

आज इंडोनेशिया ने दक्षिण कोरिया को 1-2 से पीछे होने के बाद 3-2 से हराया है, इंडोनेशिया के पास युगल में उभरती दो बेहतर जोड़ी है, भारत को एकल मैचों के सहारे ही जीत मिल सकती हैं, लक्ष्य सेन, किरण जार्ज और मिठुन मंजुनाथ पर सारा दारोमदार हैं,भारत जीतकर भी तीन टीमों के बीच दो-दो जीत की टाई में उलझ सकता है, दक्षिण कोरिया को हांगकांग से खेलना है,भारत और कोरिया ने एक-एक मैच जीता है, इंडोनेशिया दो मैच जीत चुका है, भारत पहले समूह लीग मैच में दक्षिण कोरिया से 0-5 से हार चुका है,

आज हांगकांग के विरुद्ध विश्व नंबर 13 लक्ष्य सेन ने विश्व नंबर 17 ली चेयुक यियु को 21-19,2-10 से 35मिनट में हराकर भारत को आगे किया,लक्ष्य की ली पर तीसरे मुकाबले में लगातार दूसरी जीत हैं,भारत के मंजीतसिंह और डिंगकुसिंह ,लाव चेयुक हिम और ली चुन हेई  रेजीनाल्ड से 15-21,18-21से हार गए, विश्व नंबर 211चान यिन चाक ने विश्व नंबर 75 किरण जार्ज को 21-13,17-21,21-9से 45मिनट में हराकर हांगकांग को 2-1से आगे किया,

ए.हरिहरन और आर.रुबनकुमार ने विश्व नंबर 657 चोव हिन लोंग और लुई चुन वाई को 21-17,21-16 से हराकर भारत को 2-2 की बराबरी दिलाई, पहले गेम में भारतीय जोड़ी 8-8के बाद 9-11से पिछड़ने के बाद जीती, दूसरे गेम में 8-4की बढ़त 16-14 होने के बाद जीती, निर्णायक मैच में विश्व नंबर 81मिठुन मंजुनाथ ने जसोन गुनावन को 1घंटे 4मिनट के संघर्ष में 21-14,17-21,21-11 से हराया, पहले गेम में मिठुन 5-1,11-8और 14-9से आगे हुए, दूसरे गेम में 2-2,15-15और 17-17 के बाद मिठुन पहली बार 17-18से पिछड़े और हार गए, तीसरे गेम में मिठुन 3-3और 6-6 के बाद 11-9, 15-10और 17-11से आगे होकर 23मिनट में जीते एवं भारत के लिए उम्मीद को अगले दिन तक तो जगाए रखा हैं.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें