📅 Sunday, 01 November 2026 | 09:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

आमेटा ब्राह्मण समाज के पंडित श्री ओंकारलाल आमेटा का निधन : नहीं रहा खरा सोना, हमेशा याद आएगी

📅 15 December 2020, 02:14 AM • ✍️ Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेटा ब्राह्मण समाज के पंडित श्री ओंकारलाल आमेटा का निधन : नहीं रहा खरा सोना, हमेशा याद आएगी
आमेटा ब्राह्मण समाज के पंडित श्री ओंकारलाल आमेटा का निधन : नहीं रहा खरा सोना, हमेशा याद आएगी

रेलमगरा । आमेटा ब्राह्मण समाज कारोलिया के वरिष्ठ समाजसेवी, पंडित श्री औंकारलाल जी आमेटा का दिनांक 13 दिसंबर 2020 को बीमारी के चलते दुखद निधन के समाचार मिलते ही ब्राह्मण संगठनों में शोक की लहर छा गई। जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास ग्राम. कारोलिया तहसील रेलमगरा जिला राजसमंद, राजस्थान से मुक्तिधाम पर दाह संस्कार संपन्न हुआ। उक्त जानकारी मेनारिया ब्राह्मण समाज की समाजसेविका श्रीमती संगीता जोशी ने पालीवाल वाणी को दी। 

याद रहेगा आपका स्वभाव : श्री औंकारलाल आमेटा का स्वभाव एक दम खरा सोना के समान था। जब भी समाज को कोई सदस्य पत्रिका मिलान के लिए जाता था तो सबसे पहले एक ही बात होती थी। फीस मत देना मगर मेरी हॉ है तो हॉ करना वरना मेरे मना करने के बाद ओर किसी को पत्रिका दिखा कर बच्चों का भविष्य खराब मत करना। आपने इंदौर में पालीवाल ब्राह्मण समाज एवं मेनारिया, नागदा समाज इंदौर, आमेटा ब्राह्मण समाज सहित कई बच्चों की शादियां हंसमुख सौभ्य स्वभाव के कारण विधि-विधान और संस्कारों के भांति संपन्न कराई, जो लगभग सभी परिवार आनंदित होकर मजे में जीवन यापन कर रहे है। आप काफी समय तक इंदौर स्थित पीरगली-राजबाडा क्षेत्र में काफी वर्षों तक रहे...। आपका स्वभाव आपकी शैली आज भी लोगों के मनोमस्तिक पर छाई हुई है। आपने अपनी तबियत नरम-गरम के चलते कुछ सालों पहले इंदौर से विदा लेकर अपने मुल ग्राम. कारोलिया तहसील रेलमगरा जिला राजसमंद, राजस्थान में रहने चले गए थे। वहां रहकर भी उनके दोस्तों में पूर्व समाज अध्यक्ष भूरालाल व्यास, प्रतातमल जोशी, रंगलाल पानेरी, मांगीलाल व्होरा को याद करते रहते थे। आपके दुखद समाचार मिलने से सर्वश्री मेनारिया समाज अध्यक्ष जसराज मेहता, गणपत मेहता, लोकेश मेहता, भेरूलाल जोशी, रामचंद्र जोशी, राजेश जोशी, प्रकाश जोशी, सुरज जोशी, पालीवाल समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष मुकेश जोशी, सचिव राकेश जोशी, व ललित पालीवाल, रमेश उपाध्याय, मनोज जोशी प्रभुशंकर पालीवाल, हीरालाल जोशी, सुरज जोशी, सतीश जोशी, हरलाल पालीवाल, पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्याम दवे मंत्री लक्ष्मीनारायण बागोरा सहित शिवलाल पालीवाल, जेआर पालीवाल, जयकिशन पुरोहित, सुरेश दवे, मुकेश उपाध्याय, धर्मनारायण पुरोहित, पुर्णाशंकर पुरोहित, जमनालाल व्यास, पुरूषोत्तम बागोरा, जितेन्द्र जोशी, जमनालाल व्यास, अनिल दवे, रेवाशंकर पुरोहित, अनिल बागोरा, पुलकित पुरोहित, ललित पुरोहित, चेतन बागोरा, आशीष बागोरा, मुकेश जोशी, दिनेश दवे, संतोष जोशी, भोलाशंभु बागोरा, भावेश दवे, मनोज बागोरा, हीरा दवे, आरके जोशी, भेरू बागोरा, शिव जोशी, ओम व्याय, कन्हैया व्यास, शेखर बागोरा, राजु जोशी, टीकम जोशी, सुनील पालीवाल, बालकृष्ण शास्त्री, कैलाशचंद्र शर्मा, ओमप्रकाश मानावत, पुष्करलाल आमेटा, कांतिलाल शर्मा, सोहनलाल आमेटा (चावंड), श्यामलाल आमेटा, सुरेन्द्र कुमार आमेटा   सहित कई संगठनों ने विन्रम श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए उनको याद किया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान प्रदान करें व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

 ● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi..✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406  

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें