Wednesday, 18 June 2025

राजसमन्द

बाबा परशुराम महादेव के जयकारो के साथ गोमतेश्वर महादेव पहुंची कावड़ यात्रा

Suresh Paliwal...✍️
बाबा परशुराम महादेव के जयकारो के साथ गोमतेश्वर महादेव पहुंची कावड़ यात्रा
बाबा परशुराम महादेव के जयकारो के साथ गोमतेश्वर महादेव पहुंची कावड़ यात्रा

बामन टुकडा। पालीवाल समाज के साथ गांव के विभिन्न संगठनों की ओर से राजसमंद जिला क्षेत्र के बामन टुकडा़ में रविवार सुबह मेवाड़ के अमरनाथ बाबा परशुराम महादेव के लिए कावड़ यात्रा गोमतेश्वर महादेव के यहा से रवाना हुई। गोमतेश्वर महादेव के यहा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर आरती की गई। उसके बाद 90 कावड़ियां ने कावड़ ली तथा कावडियां के आगे बैण्ड़ भोलेनाथ के भजन गाते चल रहा था। भजनो के साथ श्रद्वालुजन भोलेनाथ की भक्ति में थिरकते, नाचते गाते हुए चल रहे थे। कावडियों की एक जैसी केसरिया वेशभुषा तथा एक ही कतारबद्व होकर चल रहे थे। गोमतेश्वर महादेव से रवाना होकर गांव के लक्ष्मीनारायण मदिंर के यहा पहुंचें। यहां पहुंचकर भगवान लक्ष्मीनारायण के सभी कावडियां ने दर्शन किये। तथा गांव के विभिन्न मार्गा से होते हुए परशुराम महादेव के लिए रवाना हुए। कावडियां द्वारा भोलेनाथ के जयकारे लगाने से गांव का माहौल भक्ति मय हो गया। कावडिये सोमवार को परशुराम महादेव पहुंचे। जहां पर कावडियों द्वारा जल अभिषेक किया। तथा अच्छी वर्षा व पालीवाल समाज के साथ देशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की। इस बीच जगह-जगह गोमतेश्वर महादेव कावड़ यात्रा का स्वागत किया। कावड़ यात्रा में महिलाएं और बालिकाएं भी शामिल हुई। इस दौरान बालाजी मित्र मंड़ल व नवयुवक मंड़ल के सभी सदस्य व्यवस्थता के लिए मौजुद थे। उक्त जानकारी पालीवाल वाणी को सुरेश पालीवाल ने दी।

paliwalwani
पालीवाल वाणी ब्यूरो- Suresh Paliwal...✍️
Mo.919928290147
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए...
Email- paliwalwani2@gmail.com
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...Sunil Paliwal-Indore M.P.
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News