📅 Saturday, 05 September 2026 | 10:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
राजस्थान

छः साल के बेटे के सामने स्विमिंग पूल में गलत हरकत कर रहे पुलिस अधिकारी व महिला कांस्टेबल का वीडियो वायरल, सस्पेंड

📅 11 September 2021, 12:44 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
छः साल के बेटे के सामने स्विमिंग पूल में गलत हरकत कर रहे पुलिस अधिकारी व महिला कांस्टेबल का वीडियो वायरल, सस्पेंड
छः साल के बेटे के सामने स्विमिंग पूल में गलत हरकत कर रहे पुलिस अधिकारी व महिला कांस्टेबल का वीडियो वायरल, सस्पेंड

राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी और महिला कांस्टेबल का स्विमिंग पूल में नहाते हुए अश्लील वीडियो वायरल हुआ है. महिला कॉन्स्टेबल के पति की शिकायत पर पुलिस अधिकारी और महिला कॉन्स्टेबल को डीजीपी एमएल लाठर ने निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल, अजमेर जिले के ब्यावर में तैनात सर्किल अफसर हीरालाल सैनी एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं और गलत हरकतें कर रहे हैं. शर्म करने वाली बात है कि महिला का 6 साल का बेटा भी स्विमिंग पूल में है, उसके साथ भी सीओ सैनी अश्लील हरकतें कर रहे हैं.

ये भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पा रहा है तो छोटी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करें ‘बाय नाउ, पे लेटर’

ये भी पढ़े : EPFO ने जारी की जरूरी सूचना: PF के पैसे पर आ सकता है बड़ा संकट, अगर नहीं मानी बात तो होगा बड़ा नुकसान !!

2मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो को लेकर महिला कांस्टेबल का पति एसपी के पास शिकायत करने गया था. खास बात है कि 13 जुलाई 2021 को महिला कांस्टेबल ने स्विमिंग पूल की तस्वीर अपने वॉट्सऐप स्टेट्स में लगाई थी. महिला का आठ साल का बेटा भी वीडियो में दिखाई दे रहा है. पुलिस अधिकारी और महिला दोनों ने मिलकर यह वीडियो बनाया है. 2018 से ही हीरालाल सैनी ब्यावर में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात हैं. कुछ दिन पहले उनका ट्रांसफर हुआ था, मगर उन्होंने ट्रांसफर अपना कैंसिल करा लिया. वीडियो वायरल होने पर उपाधीक्षक हीरालाल सैनी ने कहा कि उनके ख़िलाफ़ साज़िश है और वीडियो को काट छांट कर बनाया गया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें