RAJASTHAN : रेलवे फाटक नहीं खोलने पर ग्रामीणों ने कर दी गेटमैन की धुनाई, मारपीट का वीडियो वायरल
दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के कोलवा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फाटक पर गेटमैन को फाटक नहीं खोलना सोमवार को भारी पड़ गया। कुछ लोग एंबुलेंस के साथ कोलवा अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान फाटक बंद मिला। काफी देर तक फाटक नहीं खुलने पर एंबुलेंस पर मौजूद लोगों ने पहुले गेटमैन को गुजारिश की और जब गेटमैन नहीं माना तो उसकी पिटाई पर उतारू हो गये।
बातचीत के दौरान जैसे ही माहौल गरमाया एक महिला ने गेटमैन की पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते अन्य युवकों ने भी गेटमैन को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक युवक खाली शराब बोतल दिखाते हुये गेटमैन पर नशे में होने का आरोप भी लगाया। गेटमैन के साथ मारपीट की सूचना पर कोलवा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी बांदीकुई आरपीएफ को दी गई। अब पूरे मामले में बांदीकुई आरपीएफ के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आरपीएफ पुलिस की ओर से गेटमैन का मेडिकल कराया जाएगा वहीं पूरे मामले की जांच भी कराई जाएगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
नमस्ते इंदौर : बामन टुकड़ा में समाप्त होगा मठाधीशों का राज, सभी प्रवासियों के काम होंगे तत्काल : प्रकाश प्रजापती