📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,290.95 ▼ -1,604.75 (-2.17%) • निफ्टी 50: 22,667.65 ▼ -472.85 (-2.04%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
राजस्थान

राजस्थान : घर से भागे प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका के साथ ट्रेन के आगे कूदा, दोनों की दर्दनाक मौत

📅 08 February 2024, 02:37 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजस्थान : घर से भागे प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका के साथ ट्रेन के आगे कूदा, दोनों की दर्दनाक मौत
राजस्थान : घर से भागे प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका के साथ ट्रेन के आगे कूदा, दोनों की दर्दनाक मौत

रामदेवरा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात को एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। धार्मिक स्थली रामदेवरा के रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर जैसलमेर पोकरण की तरफ से आ रही रणुजा एक्सप्रेस के आगे प्रेमी युगल कूद गया। घटना के बाद गार्ड ने ट्रेन को रोक और उसमें दोनों के शव रखकर रामदेवरा लेकर आया। 

घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हेड कांस्टेबल गोविंदराम ने बताया कि लड़के का नाम धनराज पुत्र परसाराम है और वह नागौर के रूपसर का रहने वाला है। वहीं, उसकी प्रेमिका नाबालिग है, उसकी उम्र करीब 17 साल है। दोनों घर से भाग गए थे, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने नागौर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर रामदेवरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतकों के परिजनों से बात करने की कोशिश कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें