📅 Friday, 02 October 2026 | 11:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,700 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राजस्थान

झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक विवाहिता को ले भागा

📅 07 June 2022, 10:58 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक विवाहिता को ले भागा
झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक विवाहिता को ले भागा

झुंझुनूं : झुंझुनूं के सूरजगढ़ में तांत्रिक से झाड़-फूंक कराना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. तांत्रिक 40 हजार रुपए और पीड़ित की पत्नी को भागा ले गया. तांत्रिक ने इलाज के बहाने व्यक्ति से संपर्क किया और पीड़ित की पत्नी को बहला-फुसला कर अपने वंश में कर लिया.

पीड़ित ने सूरजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है. रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि तांत्रिक झाड़-फूंक करता हैं. वह झाड़-फूंक के बहाने से पत्नी के संपर्क में आया था. तांत्रिक के बहकावे में आकर पत्नी घर से 40 हजार रुपए भी ले गई. पुलिस को पीड़ित ने बताया कि वह अपने ससुराल पत्नी व दो बच्चों के साथ आया हुआ था. इस दौरान पिलानी निवासी कैलाश मेघवाल ने अपने आपको काली का भक्त और तांत्रिक बताया. तबीयत खराब थी तो तांत्रिक बोला कि तेरी एक ही दिन की जिंदगी बाकी हैं. अगर जिंदा रहना हैं, तो तांत्रिक क्रिया करनी होगी.

पीड़ित ने बताया कि गांव के ही एक रिश्तेदार के जरिए उसकी तांत्रिक कैलाश मेघवाल से जान-पहचान हुई थी. 1 जून 2022 को तांत्रिक कैलाश महपालवास गांव में उनके घर आया और झाड़-फूंक के नाम पर 40 हजार रुपए ले लिए. इसके बाद वह पत्नी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया. उसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चला. पुलिस प्रकरण पर गंभीरता से जांच करते हुए तांत्रिक और पीड़ित की पत्नी को ढ़ंढ़ने का प्रयास कर रही हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें