राजस्थान
श्री रोकड़िया हनुमानजी मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन
paliwalwani
चन्द्रशेखर मेहता
प्रतापगढ़.
ग्राम झांसड़ी मे इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री रोकड़िया हनुमानजी मन्दिर में पाँच दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 1 अप्रेल 2026 बुधवार को अखण्ड रामायण पाठ, 2-4-2026, गुरुवार हवन, यज्ञ-दोप. 12.30 बजे से, महाआरती सायं 4.00 बजे से, विशाल प्रसादी सायं 5. बजे होगी l
श्री कृष्ण लीला संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट वृंदावन के द्वारा तीन दिवसीय रासलीला 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी l ये रासलीला स्वामी श्री रामवल्लभ शर्मा सुपौत्र पद्मश्री रसाचार्य स्वामी रामस्वरुप शर्मा (श्री धाम वृन्दावन) द्वारा की जाएगी l जिस का समय प्रति दिन रात्रि 9 बजे से 1.00 बजे तक रहेगा l
फिल्म निर्देशक लोकेश मेनारिया ने मन्दिर मे भजन का फिल्मांकन किया
ये आयोजन सकल पंच श्री रोकड़िया हनुमानजी एवं समस्त ग्रामवासी, ग्राम पंचायत झांसड़ी, द्वारा किया जा रहा है l इस से पूर्व उदयपुर के फिल्म निर्देशक लोकेश मेनारिया ने मन्दिर मे भजन का फिल्मांकन किया और कल भजन को एन. बी. जी. फिल्म्स के चैनल पर लॉन्च किया गया l इस अवसर पर मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारियो प्रकाश व्यास आदि ने भी इस को सराहनीय प्रस्तुति बताया।





