राजस्थान
आज पालीवाल प्रतिभा सम्मान समारोह प्रारंभ
Sanjay Paliwal![आज पालीवाल प्रतिभा सम्मान समारोह प्रारंभ आज पालीवाल प्रतिभा सम्मान समारोह प्रारंभ](https://cdn.megaportal.in/uploads/old/20170212035548-827.webp)
जोधपुर (राज.)। पालीवाल नवयुवक मंडल जोधपुर संभाग ने पालीवाल वाणी को बताया कि पालीवाल प्रतिभा सम्मान समारोह 12 फरवरी रविवार को पालीवाल प्रतिभा सम्मान समारोह में आप सभी पालीवाल समाजबंधुओं को आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया। बीएसएफ आई जी श्री अनील पालीवाल विशेष तौर पर मौजूद रहकर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करेगें वही पालीवाल नवयुवक मंडल जोधपुर संभाग के लिए भी गौरवशाली वाला दिन रहेगा।
संभाग स्तरीय पालीवाल प्रतिभा सम्मान समारोह 2016-17 का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पालीवाल नवयुवक मंड़ल जोधपुर संभाग द्वारा जोधपुर में आयोजित की जा रही हैं। पालीवाल समाज, जोधपुर संभाग सत्र 2016-17 के कक्षा 10 वीं, 12 वीं के 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं सहित नवनियुक्त सरकारी कर्मचारी, व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रशिक्षण, आई.आई.टी., ए,आई.पी, एम.टी., आर.पी.एम.टी, यू.जी एण्ड पी.जी. इत्यादियों का राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं का सम्मान दिनांक 12 फरवरी 2017 को प्रात 11 बजे, पालीवाल समाज भवन, शांतिनाथ नगर, प्रताप नगर, जोधपुर, राजस्थान में किया जायेगा। कार्यक्रम आयोजक पालीवाल नवयुवक मंडल, जोधपुर संभाग के तत्वाधान में होगे।
पालीवाल प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2017-17 का आयोजन
आज 12 फरवरी 2017 रविवार को पालीवाल समाज भवन जोधपुर में रविवार को पालीवाल प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2017-17 का आयोजन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें निम्नलिखित योग्यता वाली सामाजिक प्रतिभाओं को पुरष्कृत किया जा रहा है-
1.सत्र 2015-16 में कक्षा 10 और 12 में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक।
2.नव चयनित सरकारी कर्मचारी, व्यावसायिक पाठ्यक्रम यथा, आई.आई. टी.,ए.आई.पी.एमटी, आर.पी.एम.टी., यू.जी,पी.जी. इत्यादि विषयों पर।
3. किसी भी खेल में राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा।
4.iit ]neet ]pg;k अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम में चयनित प्रतिभागीयो का सम्मानित करने का अवसर समाजबंधुओं की मौजूदगी में किया जा रहा है।
पालीवाल वाणी चैराई से संजय पालीवाल