आमेट में फिर कोरोना ने मचाया कोहराम : शहरी क्षेत्र में लगाया कर्फ्यू
● नगर में दो युवकों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बाजार बंद
आमेट। स्थानीय नगरवासी दो युवकों में कोरोना पॉजिटिव संक्रमण आने के बाद उपखंड अधिकारी डॉ नवनीत कुमार शहरी क्षेत्र में 1 किलोमीटर कंटेंटमेंट जॉन लागू करते हुए समस्त शहरी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को बंद करने के आदेश जारी किये है। आदेश के बाद थानाधिकारी श्री मुकेश कुमार खटीक द्वारा एलॉसमेंट के जरिये सभी तरह के प्रतिष्ठानों को बंद करने के आदेश दिए। सूचना मिलते ही अनेक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान स्वतः ही बंद कर दिए थे। वहीं प्रशासन द्वारा आगामी आदेश तक सभी तरह के प्रतिष्ठान बंद करने की अपील व्यापारियों से की गई। जिस प्रकार से लगातार आमेट शहरी क्षेत्र में ग्रामीणों की लापरवाही दिख रही थी, उसे प्रशासन रोकने में नाकाम सिद्व हुआ। प्रशासन निरंतर बाजारों में अपनी पकड़ बनाएं रखता तो संभवता आज कर्फ्यू नहीं लगाना पड़ता।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट नगर पालिका चुनाव परिणाम: कांटे की टक्कर में कांग्रेस ने मारी बाजी, 19 में से 10 वार्डों पर जमाया कब्जा
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया