📅 Sunday, 27 September 2026 | 11:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

दो किसानों ने किया सुसाइड, पेड़ पर मिली लाश : खुदकुशी का कारण अज्ञात

📅 05 April 2022, 03:47 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दो किसानों ने किया सुसाइड, पेड़ पर मिली लाश : खुदकुशी का कारण अज्ञात
दो किसानों ने किया सुसाइड, पेड़ पर मिली लाश : खुदकुशी का कारण अज्ञात

भाटापारा : बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में दो अलग-अलग ग्राम पंचायत के किसानों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। दोनों के खुदकुशी का कारण अज्ञात हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा के ग्राम दतरेंगी के किसान रमेश वर्मा (52) ने अपने घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी का कारण अज्ञात हैं। रमेश वर्मा खेती के साथ राजमिस्त्री का काम करता था। वही ग्राम सोनवर्षा के किसान राजू कोसले खेती किसानी के साथ इटभट्टा का कार्य करता था। राजू ने ग्राम सोनवर्षा के जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक दीपक झा को दी गई। इस पर उन्होंने बताया कि राजू कोसले स्व सहायता समूह से पांच हजार रुपए का कर्ज लिया था। इसके कारण आए दिन पत्नी से लड़ाई होती थी. जांच की जा रही हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें