📅 Sunday, 06 September 2026 | 04:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 27°C (बारिश)
अन्य ख़बरे

TMC नेता सत्यन चौधरी की गोली मारकर हत्या : शहर के लोग काफी भयभीत

📅 07 January 2024, 05:53 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
TMC नेता सत्यन चौधरी की गोली मारकर हत्या : शहर के लोग काफी भयभीत
TMC नेता सत्यन चौधरी की गोली मारकर हत्या : शहर के लोग काफी भयभीत

पश्चिम बंगाल :

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर (Baharampur) में रविवार को खुलेआम फायरिंग (firing) हुई। लोकसभा चुनाव से पहले एक सक्रिय तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बहरामपुर थाना अंतर्गत भकुरी चालटिया इलाके में रविवार दोपहर को तृणमूल कार्यकर्ता सत्यन चौधरी (Satyan Chaudhary) की गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी गई। बहरामपुर मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) में इलाज के तुरंत बाद उनकी मृत्यु हो गई।

मालूम हो कि भाकुड़ी चालटिया इलाके में जिस घर में सत्यन चौधरी बैठे थे, उसके पास एक फ्लैट बन रहा था, तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने सत्यन चौधरी को गोली मार दी। सत्यन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बहरामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के तुरंत बाद उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर बहरामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

शहर के लोग काफी भयभीत 

इस घटना की सूचना पाकर बहरामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। बहरहाल, लोकसभा चुनाव से पहले इस गोलीबारी की घटना से शहर के लोग काफी भयभीत हैं। सूत्रों के मुताबिक, सत्यन बहरामपुर के भाकुरी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के पास कुछ अनुयायियों के साथ बैठे थे।

सूत्रों के मुताबिक, यह नेता कभी जिले में अधीर रंजन चौधरी के दाहिने हाथ हुआ करते थे। बाद में उनसे मतभेद के चलते सत्यन ने कांग्रेस छोड़ दी और तृणमूल में शामिल हो गए। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से असहमति की वजह से वह पार्टी से दूर रहे थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें