📅 Sunday, 20 September 2026 | 08:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

बच्ची का हाथ पकड़ कर चल रहे ये हैं... विलासपुर के डीएम डॉक्टर संजय अलंग-मानवता जीवित है...

📅 05 August 2026, 11:21 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बच्ची का हाथ पकड़ कर चल रहे ये हैं... विलासपुर के डीएम डॉक्टर संजय अलंग-मानवता जीवित है...
बच्ची का हाथ पकड़ कर चल रहे ये हैं... विलासपुर के डीएम डॉक्टर संजय अलंग-मानवता जीवित है...

विलासपुर. कलेक्टर डॉ. संजय अलंग जब केंद्रीय जेल में निरीक्षण के लिए पहुँचे, तो देखा कि एक 6 साल की बच्ची अपने पिता से लिपट कर रो रही थी...,पूछने पर पता चला कि एक अपराध में सजायाफ्ता क़ैदी है, जिसकी वो बेटी है...5 साल सजा काट ली है, और 5 साल और जेल में रहना है...

ये बच्ची जब 15 दिन की थी, तभी उसकी माँ की मृत्यु हो गई थी.. पालन पोषण के लिए घर में कोई नहीं था,  इसलिए उसे जेल में ही अपने पिता के पास रहना पड़ रहा है...

कलेक्टर डॉ. संजय अलंग कैदी पिता से पूछ कर बच्ची को अपने घर ले गए...जैन इंटरनेशनल स्कूल में इसे एडमिशन दिलाया. उसे स्कूल के हॉस्टल में ही रहने की व्यवस्था कराई. इसके लिए विशेष केयरटेकर का भी इंतज़ाम कराया. इन सब का सारा खर्चा खुद उठा रहे हैं, कलेक्टर साहब...ऐसे लोगों के कारण ही मानवता जीवित है...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें