📅 Monday, 07 September 2026 | 02:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 23°C (बारिश)
अन्य ख़बरे

Smart Phone OnePlus : 5 हज़ार रुपये सस्ते में मिल रहा है 50 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह 5G फोन, 12GB RAM, जानिए कीमत और भी खासियत

📅 16 December 2021, 10:26 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Smart Phone OnePlus : 5 हज़ार रुपये सस्ते में मिल रहा है 50 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह 5G फोन, 12GB RAM, जानिए कीमत और भी खासियत
Smart Phone OnePlus : 5 हज़ार रुपये सस्ते में मिल रहा है 50 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह 5G फोन, 12GB RAM, जानिए कीमत और भी खासियत

आप अगर वनप्लस का फ़ोन लेने की सोच रहे थे पर वो आपके बजट में नहीं आ रहा था तो हम आपको बतादे की अब वो फ़ोन आपके बजट में आ सकता हैं क्युकी वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट से पता चला है कि OnePlus की 8th Anniversary सेल चल रही है। सेल में ग्राहकों को कंपनी के स्मार्टफोन पर काफी अच्छी कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। बात करें बेस्ट ऑफर की तो ग्राहक वनप्लस 9 प्रो को अच्छे डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

इस फोन को 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो कि ICICI बैंक के तहत पाया जा सकता है। OnePlus 9 Pro दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जो कि 8GB RAM+128GB स्टोरेज और 12GB+RAM 256GB स्टोरेज है। इसके आलावा OnePlus 9 Pro में 6.7 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 1440×3216 पिक्सल का है।

अन्य फीचर्स की बात करे तो फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Oxygen OS 11 पर काम करता है। ये फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है।  ये फोन कार्बन ब्लैक और लेक ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि डिस्प्ले को LTPO टेक्नोलॉजी के साथ पेयर किया गया है जो स्मार्ट 120Hz फीचर को ऐनेबल करती है।

कैमरा फीचर्स की बात करे तो  वनप्लस 9 प्रो के रियर पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।  फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX789 प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/1.8 है, साथ में 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 सेकेंडरी कैमरा सेंसर है जो अल्ट्रा-वाइड फ्रीफॉर्म लेंस के साथ आता है। फोन में 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा सेंसर भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। कैमरा के मामले में वन प्लस हमेशा ही बेस्ट रहा हैं।

इसके आलावा वन प्लस 9 प्रो के पावर के लिए वनप्लस 9 प्रो में 4500 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 65T Warp चार्ज और वार्प चार्ज 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 6, 5G, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, जीपीएस, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन सभी फीचर्स को देखते हुए वन प्लस 9 प्रो एक बेहतरीन फोन साबित होता हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें